बदमाश ने दिनदहाड़े महिला के गले से छीन ली चेन, बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो…

दरभंगा: एक तरफ बिहार पुलिस अपराध नियंत्रण के दावे कर रही है तो दूसरी तरफ़ बदमाश दिनदहाड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में बिल्कुल भी कमी नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला है दरभंगा का जहां एक बाइक सवार बदमाश ने दिनदहाड़े एक वृद्ध महिला के साथ मारपीट कर उसके गले से चेन छीन लिया। घटना दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर नवटोल की है जहां मॉर्निंग वाक कर घर लौट रही एक महिला के साथ बाइक सवार एक बदमाश ने छिनतई की। छिनतई की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

पीड़िता मनोरमा देवी ने बताया कि वह मॉर्निंग वाक कर लौट रही थी तभी एक बदमाश बाइक से पास आया और गले से सोने का चेन छीनने की कोशिश की। इस दौरान महिला ने जब छिनतई का विरोध किया तो बदमाश ने मारपीट भी की। इस दौरान बदमाश का बाइक भी पलट गया लेकिन वह महिला को गिरा कर उसका चेन छीन मौके से आराम से फरार हो गया। महिला ने बताया कि बदमाश ने करीब 15 ग्राम के सोने का चेन छीन लिया।

यह भी पढ़ें – RJD का चरित्र हो रहा प्रमाणित, गुरु प्रकाश ने कहा भाई वीरेंद्र की बातें पड़ेंगी भारी…

इतना ही नहीं सीसीटीवी फूटेज में दिख रहा है कि बदमाश चेन छीनने के बाद भी कोई जल्दी में नहीं है बल्कि जब उसकी बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो वह पैरों से धक्का लगाते हुए बाइक वहां से लेकर आगे बढ़ रहा है जबकि महिला एक मकान के परिसर में घुस गई। घटना की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी फूटेज की मदद से बदमाशों की पहचान में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM ने वाणावरक्षेत्र के विकास कार्य का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

JSSC Teacher Merit List: संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट कमीशन को...

 झारखंड स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक परीक्षा की संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट जेएसएससी ने फैक्ट फाइंडिंग कमीशन को सौंप दी। 4 अक्टूबर से रोज सुनवाई...

Pitru Paksha 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 27 सितंबर से होगी। 15 दिनों तक श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान होंगे। 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ पितृपक्ष समाप्त...

JSCA Stadium: भारत-वेस्टइंडीज T20 में सिर्फ 3800 पास, VIP और संस्थाओं...

रांची के JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच होगा। इस बार करीब 3800 कॉम्प्लिमेंट्री पास बांटने की तैयारी है।JSCA Stadium रांची:...