Advertisment
Monday, October 13, 2025
Loading Live TV...

Latest News

चिराग की पार्टी के संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट, सांसद की बेटी कोमल का भी नाम

पटना : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों पर इस बार (2025) चुनाव लड़ेगी। किस सीट से किस प्रत्याशी को मौका दिया जाएगा उनके नाम सामने आने लगे हैं। एनडीए में सीट शेयरिंग के बाद चिराग को 29 सीटें मिली हैं। आज यानी 13 अक्टूबर को पटना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली थी लेकिन किसी कारण टल गई। इसके पीछे बहुत स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।LJP (R) पार्टी के सीट और संभावित उम्मीदवारों के नाम 1. मढ़ौरा - अयूब खान के बेटे सैफ अली खान2. ब्रह्मपुर - हुलास...

झारखंड से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई, प्रदेश में सामान्य से 23 प्रतिशत अधिक हुई बारिश

रांची. भारत मौसम विभाग (IMD) ने आज झारखंड से दक्षिण-पश्चिम मानसून 2025 की आधिकारिक विदाई की घोषणा की। इस वर्ष राज्य में मॉनसून का आगमन 17 जून 2025 को हुआ था और अब 118 दिनों की अवधि के बाद इसका समापन हुआ। झारखंड में इस वर्ष मानसून सीजन के दौरान 1243.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो कि सामान्य वर्षा (1009.0 मिमी) की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक रही। यह आंकड़ा "अधिक वर्षा (Excess Rain)" की श्रेणी (Departure: +20% से +59%) में आता है।जिलावार वर्षा की स्थिति8 जिलों में अधिक वर्षा (Excess Rain) दर्ज की गई। 15 जिलों में...

अलीनगर से मैथिली ठाकुर की उम्मीदवारी पर स्थानीय मतदाताओं में रोष-बाहरी बनाम लोकल का दिया नारा, कार्यकर्ता दे रहे चेतावनी

अलीनगर से मैथिली ठाकुर की उम्मीदवारी पर स्थानीय मतदाताओं में रोष-बाहरी बनाम लोकल का दिया नारा, कार्यकर्ता दे रहे चेतावनी दरभंगा : अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के कई स्थानीय नेता व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व को चेतावनी दी है कि यदि यहां बाहरी उम्मीदवार को टिकट दिया गया तो वे संगठन से नाराज़ होकर समर्थन वापस ले लेंगे और सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे। स्थानीय नेताओं, ग्रामीणों, भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र के लोगों को ठगा गया महसूस हुआ और अब वे केवल लोकल, जवाबदेह एवं सक्रिय प्रतिनिधि चाहते हैं।नागरिकों ने...

आ गई SIR वाली वोटर लिस्ट, आपका नाम है या नहीं जानें?

पटना : बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने हैं और उससे पहले राज्य में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आज यानी एक अगस्त 2025 को इस प्रक्रिया का पहला बड़ा स्टेप पूरा हुआ है। राज्य में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। अब कई लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है क्या उनका नाम इस लिस्ट में शामिल है या नहीं। तो अब मतदाताओं के पास यह चेक करने का मौका है कि उनका नाम लिस्ट से उड़ गया है या बचा है।

Goal 7 22Scope News

कैसे चेक करें बिहार ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम?

आपको बता दें कि अगर आप बिहार के वोटर हैं तो आप बिहार की एसआईआर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको https://ceoelection.bihar.gov.in/index.html इस लिंक पर जाना होगा। यहां आपको ड्राफ्ट पोर्टल लिस्ट का लिंक मिल जाएगा. इस लिंक पर जाने के बाद आपको नीचे थोड़ा सा स्क्रॉल करना होगा। आपको नीचे में करेंट अपडेट्स का ऑप्शन मिलेगा। यहां आपको SIR Draft Electoral Roll w.r.t. 01.07.2025 लिखा दिखेगा। इसको क्लिक करते ही एक नया विंडो ओपन हो जाएगा। वहां जाकर आपको मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी। और आप लिस्ट डाउनलोड कर पाएंगे।

सीधे इस लिंक से भी कर सकते हैं चेक

आप https://voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S04 इस लिंक पर जाकर सीधे लिस्ट चेक कर सकते हैं। इसके आपके सामने स्टेट, जिला, असेंबली कांस्टीट्यूएंसी, सिलेक्ट लैंग्वेज और रोल टाइप का ऑप्शन दिख जाएगा। राज्य में पहले से ही बिहार सिलेक्ट होगा। इसके बाद आपको अपने जिला सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको अपनी असेंबली कांस्टीट्यूएंसी सेलेक्ट करनी होगी और फिर लैंग्वेज सेलेक्ट करनी होगी। लैंग्वेज में आपको हिंदी का ऑप्शन मिलेगा। इसके बाद आपको रोल टाइप में जाकर ड्राफ्ट रोल 2025 सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद नीचे कई सारी लिस्ट आ जाएंगे इसमें आप अपने बूथ के हिसाब से उस लिस्ट पर क्लिक कर सकते हैं और कैप्चा दर्ज करके डाउनलोड सिलेक्टेड पीडीएफ पर क्लिक करके लिस्ट चेक कर सकते हैं। इसमें आप नाम चेक कर सकते हैं।

नाम नहीं है तो क्या करें?

अगर आपका नाम वोटर ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं है, तो आपको फॉर्म-6 भरकर जमा करना होगा। यह फॉर्म आप ऑनलाइन https://voters.eci.gov.in यहां से डाउनलोड कर सकते हैं या ऑफलाइन अपनी विधानसभा क्षेत्र के Electoral Registration Officer या Assistant Electoral Registration Officer के पास से लेकर वहीं सबमिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : Bihar SIR : SC ने याजिकाकर्ताओं से कहा- आप ऐसे 15 लोगों को लेकर आइए जो कहें कि वे जीवित हैं…

Related Posts

चिराग की पार्टी के संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट, सांसद की बेटी...

पटना : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों पर इस बार (2025) चुनाव लड़ेगी। किस सीट से किस प्रत्याशी...

NDA की पटना में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस टली, BJP-JDU में...

पटना : पटना से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आज यानी 13 अक्टूबर को पटना...

चुनाव को लेकर जन सुराज की दूसरी लिस्ट जारी, सिवान के...

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने कमर कस ली है। जन सुराज पार्टी ने आज...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
632,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel