Latehar: जंगली हाथी ने मचाया आतंक, युवक को कुचलकर मार डाला, कई घरों को किया ध्वस्त

Latehar: जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। झुंड से बिछुड़ कर एक हाथी गुरुवार की रात से विभिन्न गांवों में तबाही मचा रहा है। इस दौरान हेरहंज थाना क्षेत्र के तासू गांव में हाथी ने विनय भुइयां नामक युवक की जान ले ली, जबकि कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

July Ad 3 22Scope News

Latehar: जंगली हाथी का आतंक

हाथी ने तासू गांव में एक घर को तोड़ा और उसमें रखा महुआ व अनाज खा गया। इस दौरान विनय भुइयां हाथी की चपेट में आ गया, जिसे उसने पटक कर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को गांव से बाहर निकालने में जुट गई।

July Ad 4 22Scope News

इसके बाद हाथी बालूमाथ प्रखंड के मसियातु पंचायत अंतर्गत होलेंग गांव पहुंचा, जहां उसने एक और घर की दीवार तोड़ दी। घर में रखा चावल बर्बाद कर दिया और खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया। आखिरकार ग्रामीणों और वन विभाग की टीम की मदद से हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा गया।

Latehar: ग्रामीणों में दहशत का माहौल

वहीं गांव में हाथी के हमले से गंभीर दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ है जब हाथी दिन के उजाले में गांव में घुस आया। एक ग्रामीण ने बताया कि हाथी ने उसका घर तोड़ दिया, अब वे बेघर हो गए हैं और भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...