Dhanbad Crime : लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी चेन्नई से गिरफ्तार, व्यावसायी से…

Dhanbad Crime : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र में वर्ष 2000 से लंबित एक बड़ी धोखाधड़ी मामले में पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। चिरकुंडा पुलिस ने तमिलनाडु के चेन्नई निवासी गोपी वैल्यू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह जानकारी निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने मैथन स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी।

Dhanbad Crime : साबुन कारोबारी से की थी लाखों की ठगी

एसडीपीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2000 में चिरकुंडा निवासी साबुन व्यवसायी अशोक कुमार गढ़यान से 16 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की गई थी। मामले में अशोक गढ़यान ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

Dhanbad Crime : आरोपी पर पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने गोपी वैल्यू की तलाश में तमिलनाडु के चेन्नई में छापेमारी की। अंततः पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चिरकुंडा लाने में सफलता पाई। पूछताछ में गोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि गोपी वैल्यू पर इससे पहले भी रांची के कोतवाली थाना में मामला दर्ज है। वहीं इस कांड में शामिल मुख्य आरोपी पहले ही कोर्ट में आत्मसमर्पण कर जमानत पर बाहर है।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Jamtara Crime : सीएसपी लूटकांड का खुलासा: दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और ₹7000 नकद बरामद 

Palamu : जहरीली खुखड़ी खाने से कई लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती… 

भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर भड़के Babulal Marandi कहा-हिंदू नेताओं को फंसाने में जुटी हेमंत सरकार… 

Hazaribagh : पत्नी ने फांसी के फंदे पर लटकाकर मार डाला-परिजनों ने आरोप लगाते हुए कर दिया… 

Bokaro : उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद… 

Dhanbad : वासेपुर दोहरा हत्याकांड: सद्दाम अंसारी और उसके तीन भाइयों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला 

 

Saffrn

Trending News

Water Conservation: जल-जीवन-हरियाली Mission: बेगूसराय में 808 कुओं का जीर्णोद्धार, भूजल...

बेगूसराय में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 808 कुओं का जीर्णोद्धार और 723 सोक पिट निर्माण से भूगर्भ जलस्तर सुधारने की पहल तेज हुई।Water Conservation...

गांव-गांव में स्मार्ट मीटर संबंधित जानकारी लेना बेहद आसान, जानिए

Patna: राज्य में अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सुविधा दी जा रही है। जिससे ग्रामीण...

Ranchi में दोस्ती के नाम पर धोखा, बर्थडे पार्टी में युवती...

Ranchi: झारखंड में दिन ब दिन अपराधियों की ताकत बढ़ती जा रही है और बड़े-बड़े कांडों को इनके द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।...

9 महीने बाद मिला कंकाल, अब तक नहीं हुआ DNA टेस्ट;...

Jharkhand: झारखंड के बोकारो से बीते दिनों 18 वर्षीय युवती के हत्या का भवामह मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक 28...

Bihar सरकार की नई नीतियों से बिहार में नये उद्योगों को...

Patna: Bihar सरकार ने बिहार में नये उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नीतिगत पहल शुरू की है। इसमें नई नीतियां बनाई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img