साहिबगंज में गंगा नदी में बड़ा हादसा: नाव पलटने से चार युवक डूबे, एक का शव बरामद, तीन लापता

साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में गंगा नदी में नाव पलटने से चार युवक डूब गए। हादसा गंगा नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत गदाई दियारा इलाके में हुआ। नाव पर कुल 31 लोग सवार थे, जिनमें से 28 लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए। हालांकि, चार युवक गहरे पानी में डूब गए, जिनमें से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि तीन की तलाश अब भी जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे उस समय हुआ जब नाव आवश्यकता से अधिक लोगों से भरी थी और गंगा की तेज धारा में संतुलन बिगड़ने से पलट गई। डूबने वाले चारों युवक आदिवासी समुदाय से हैं।

जानकारी के अनुसार, रांगा थाना क्षेत्र के बरहड़वा प्रखंड स्थित बिंदुवासनी मंदिर के पास के एक गांव से 17 युवक चूहे मारने के उद्देश्य से सुबह-सुबह निकले थे। वे महाराजपुर घाट पहुंचे और नाव से गंगा पार कर रहे थे। वापसी के समय नाव पर स्थानीय लोग भी सवार हो गए जिससे नाव पर भीड़ हो गई। अधिक भार के कारण नाव असंतुलित होकर पलट गई।

स्थानीय युवकों की मदद से काहा हांसदा नामक युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। अन्य डूबे हुए युवकों की पहचान कृष्णा, जमाई और एक अन्य युवक के रूप में की गई है। मृतक का शव जिला सदर अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है।


Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...