मुख्यमंत्री ने पुलिस उपाधीक्षक यातायात व यातायात थानों के लिए 71 पुलिस वाहनों का किया लोकार्पण, दिखायी हरी झंडी

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग से पुलिस उपाधीक्षक यातायात एवं यातायात थानों के लिए 71 पुलिस वाहनों का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस वाहनों को रवाना किया। इन नए पुलिस वाहनों के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों के नेशनल हाइवे, स्टेट हाइवे और शहरों में यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। साथ ही प्रभावी ढंग से ट्रैफिक मॉनिटरिंग, दुर्घटना नियंत्रण और ट्रैफिक नियमों के पालन पर भी कड़ी नजर रखी जा सकेगी।

DIARCH Group 22Scope News

मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उसका किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उसका निरीक्षण किया और उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्य क्षमता तथा दक्षता और बढ़ेगी। साथ ही विधि व्यवस्था को मेंटेन करने में और सहूलियत होगी। राज्य के विभिन्न जिलों में यातायात व्यवस्था इससे और सुदृढ़ होगी। साथ ही सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक प्रबंधन और बेहतर होगा। कार्यक्रम की शुरूआत में पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।

Nitish Police 1 22Scope News

CM के साथ दोनों डिप्टी सीएम, मंत्री व अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, अपर पुलिस महानिदेशक, स्पेशल ब्रांच सुनील कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय कुंदन कृष्णन, अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात सुधांशु शेखर, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रोविजनिंग अजिताभ कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, पटना ज जितेंद्र राणा और पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Nitish Police 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने ‘एशिया रग्बी (अंडर-20) चैंपियनशिप-2025’ के ‘शुभंकर’ एवं ‘लोगो’ का किया अनावरण

Saffrn

Trending News

Jharkhand Treasury Scam: बोकारो-हजारीबाग वेतन घोटाले में 30 करोड़ की निकासी,...

 झारखंड के बोकारो और हजारीबाग वेतन घोटाले में बड़ा खुलासा, 30 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी, ट्रेजरी अफसरों की भूमिका पर जांच तेज।Jharkhand...

Ranchi Scam: पशुपालन विभाग में 2.94 करोड़ की अवैध निकासी, अकाउंटेंट...

 रांची के कांके स्थित पशुपालन संस्थान में 2.94 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का खुलासा, जांच रिपोर्ट में दो कर्मियों पर गबन का आरोप,...

Jharkhand Cabinet Meeting: 34 दिनों बाद आज पहली बैठक, वित्त आयोग...

 झारखंड में 15 अप्रैल को सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 34 दिनों बाद हो रही पहली बैठक में वित्त आयोग के...

Jharkhand Scholarship Scheme: अनाथ और दिव्यांग छात्रों की Tuition Fees देगी...

 झारखंड सरकार 2026-27 सत्र से अनाथ व दिव्यांग छात्रों की ट्यूशन फीस देगी, वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना 1 मई से शुरू, जानें पात्रता और नियम।Jharkhand...

Jharkhand Heatwave Alert: अगले 5 दिनों में Temperature बढ़ेगा, कई जिलों...

 झारखंड में अगले पांच दिनों में तापमान 3-5 डिग्री बढ़ने का अनुमान, 17-18 अप्रैल को कई जिलों में लू का अलर्ट, मौसम विभाग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img