मुख्यमंत्री ने पुलिस के उपयोग हेतु 4 पहिया व 2 पहिया वाहनों का किया लोकार्पण

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग से पुलिस के उपयोग हेतु 520 चार पहिया एवं 98 दो पहिया वाहनों का लोकार्पण किया और इस दौरान उन्होंने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उसका निरीक्षण किया और उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्य क्षमता तथा दक्षता और बढ़ेगी। साथ ही विधि व्यवस्था को मेंटेन करने में और सहूलियत होगी।

Goal 22Scope News

कार्यक्रम की शुरुआत में DGP विनय कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर किया स्वागत 

आपको बता दें कि कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, अपर पुलिस महानिदेशक (स्पेशल ब्रांच) सुनील कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन, अपर पुलिस महानिदेशक (प्रोविजनिंग) अजिताभ कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार और पुलिस महानिदेशक (पटना रेंज) गरिमा मलिक सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Nitish Police 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड की दी सौगात, अब मिनटों में घंटों का सफर

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...