आखिर कांग्रेस की इस बेचैनी का कारण क्या है?

Patna-बिहार विधान सभा को चुनाव में महागठबंधन द्वारा सीट शेयरिंग नहीं किए जाने से कांग्रेस के अन्दर बेचैनी बढ़ती जा रही है, इसके विपरित एनडीए में सीटों की शेयरिंग हो चुकी है और चुनाव की तैयारियां की जा रही है.  वैसे एनडीए में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं कहा जा सकता,  जदयू भाजपा ने सभी 24 सीटों को अपने बीच बांट लिया है. इसके कारण एनडीए के दूसरे घटक दलों में भी नाराजगी सामने आयी है.

दूसरी ओर महागठबंधन की हालत यह है कि राजद ने बगैर कांग्रेस को विश्वास में लिए ही कई सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा  कर दी है. राजद के इस रवैये से कांग्रेस उहापोह का शिकार नजर आ रहा है. कांग्रेस की कोशिश महागठबंधन के बैनर तले चुनाव लड़ने की है, दिल्ली में राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात कर मामले का समाधान ढुढ़ने की कोशिश भी की गयी, लेकिन बात नहीं बनी. अन्दरखाने चर्चा है कि राजद की ओर से कांग्रेस को भाव नहीं दिया जा रहा.

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा है कि राजद के साथ कम्युनिकेशन गैप बढ़ता जा रहा है. इसी कम्युनिकेशन गैप के कारण विधान सभा उप चुनाव में महागठबंधन को खामियाजा भुगताना पड़ा था. यदि यही स्थिति रही तो इस बार फिर से खामियाजा भुगताना पड़ेगा. कांग्रेस की ओर से सभी सीटों पर चुनाव की तैयारियां की जा रही है. पार्टी आलाकमान की ओर से जो भी निर्देश आयेगा उसका पालन किया जाएगा.

रिपोर्ट- प्रणय राज 

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...