Advertisment

दिल्ली में बहुत दिन बाद एक साथ जुटेंगे INDI गठबंधन के नेता, SIR मुद्दे को लेकर होगी चर्चा

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। इंडिया गठबंधन के नेताओं की बड़ी बैठक सात अगस्त को दिल्ली में बुलाई गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में गठबंधन के ज्यादातर प्रमुख चेहरे शामिल होंगे। बैठक के बाद डिनर का भी कार्यक्रम रखा गया है। इस डिनर बैठक के लिए राहुल गांधी ने सहयोगी दलों के नेताओं को न्यौता दिया है। राहुल गांधी के नए सरकारी आवास पांच सुनहरी बाग रोड पर यह डिनर-बैठक हो सकती है।

DIARCH Group 22Scope News

बैठक में SIR प्रकिया के खिलाफ बनाई जाएगी रणनीति

माना जा रहा है कि इस बैठक में मुख्य रूप से चुनाव आयोग द्वारा करवाए जा रहे वोटरलिस्ट के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) प्रकिया के खिलाफ रणनीति बनाई जाएगी। इस मुद्दे पर संसद में चर्चा की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के सांसद मानसून सत्र के पहले दो सप्ताह में रोजाना प्रदर्शन करते आए हैं जो आगे भी जारी रहेगा। अगले हफ्ते आठ अगस्त को विपक्षी सांसद संसद भवन से चुनाव आयोग तक मार्च निकालने की तैयारी कर रहे हैं। सात अगस्त की बैठक में उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर भी विपक्षी नेता रणनीति बना सकते हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि विपक्ष अपना उम्मीदवार उतारेगा। हालांकि सत्तापक्ष को चुनाव जीतने में कोई परेशानी नहीं आएगी क्योंकि आंकड़े उनके पक्ष में हैं।

यह भी देखें :

करीब साल भर के अंतराल पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की होने जा रही है बैठक

लोकसभा चुनाव नतीजों के करीब साल भर के अंतराल पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की पिछली बैठक पिछले महीने 19 जुलाई को हुई थी। संसद के मानसून सत्र की रणनीति बनाने को लेकर यह बैठक वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से हुई थी जिसमें आम आदमी पार्टी को छोड़ इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियों के नेता मौजूद थे। इसी बैठक में तय हुआ था कि अगस्त के पहले हफ्ते में अगली बैठक होगी। हालांकि उस बैठक में ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और स्टालिन खुद शामिल नहीं हुए थे। देखना होगा कि राहुल गांधी के न्यौते पर कौन-कौन नेता सात अगस्त को दिल्ली पहुंचते हैं। टीएमसी सूत्रों के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी इस डिनर में शामिल होंगे।

यह भी पढ़े : Breaking : 17 अप्रैल को विधानसभा चुनाव को लेकर INDI गठबंधन की होगी बैठक

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...