राजद सुप्रीमो लालू यादव ने झटका कांग्रेस का हाथ, विधान परिषद चुनाव में समझौते से इनकार

Patna– विधान परिषद चुनाव को लेकर महागठबंधन में जारी विवाद के बीच राजद सुप्रीमो लालू यादव

ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस के साथ राजद का कोई समझौता नहीं होगा.

राजद सुप्रीमो लालू यादव की इस घोषणा के बाद कांग्रेस पूरी तरह हमलावर हो गयी है.

पार्टी प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा है कि बिहार में कांग्रेस के बिना राजद को कोई अस्तिव नहीं है.

राजद जब-जब कांग्रेस से अलग हुई है, सत्ता से बेदखल हुई है.

गठबंधन नहीं होने के कारण ही बिहार में एनडीए को फायदा हुआ है.

राजद एक बार फिर से वही गलती दुहरा रही है.

आपको बता दें कि कांग्रेस की पूरी कोशिश विधान परिषद चुनाव में राजद के साथ गठबंधन की थी,

कांग्रेस की ओर से इस मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव से दिल्ली में मुलाकात भी की गयी थी, लेकिन बात नहीं बनी.

बताया जा रहा है कि उप चुनाव में गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ने के

कारण राजद खेमे में कांग्रेस के प्रति नाराजगी है.

राजद खेमे का मानना है कि कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी खड़ा करने के कारण राजद को नुकसान उठाना पड़ा था.

लेकिन कांग्रेस भी यही दावा कर रही है कि जब-जब राजद कांग्रेस से अलग हुई है उसे सत्ता से बेदखली मिली है.

रिपोर्ट -शक्ति

प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव संचालन समिति गठित

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...