हेहल स्पोर्टिंग के तत्वावधान में राज्य स्तरीय कार्तिक उरांव फुटबॉल प्रतियोगिता 20 सितंबर से, 16 टीमें लेंगी हिस्सा

रांची: राजधानी रांची के OTC मैदान में आगामी 20 सितंबर 2025 से राज्य स्तरीय कार्तिक उरांव फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन हेहल स्पोर्टिंग क्लब द्वारा किया जा रहा है। उद्घाटन मैच इसी दिन खेला जाएगा, जिसमें राज्य भर की 16 बेहतरीन टीमें भाग लेंगी।

प्रतियोगिता का समापन 28 सितंबर 2025 को फाइनल मुकाबले और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया जाएगा। विजेता टीम को 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी, वहीं उपविजेता को 1.5 लाख रुपये मिलेंगे। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 25 हजार और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 20 हजार रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।

हेहल स्पोर्टिंग की आयोजन समिति की बैठक में इस आयोजन को लेकर सभी जरूरी निर्णय लिए गए। इस बैठक में क्लब के वरीय सदस्य डॉ. प्रकाश, कैलाश सिंहदेव, नवेंदु भारती, रविंद्र, पंकज, शक्ति, नागेंद्र समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रतियोगिता को लेकर फुटबॉल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।


Kailashpati Mishra Jayanti: अगले साल से राजकीय समारोह होगा आयोजन, CM...

Kailashpati Mishra Jayanti, पटना: प्रसिद्ध विचारक एवं राजनेता, गुजरात के पूर्व राज्यपाल और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जयंती के...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel: Jharkhand BJP के नए प्रभारी गजेंद्र...

Jharkhand BJP Gajendra Singh Patel, रांची: झारखंड बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर...

Rupi Soren Remark: वायरल वीडियो के बाद बवाल, रूपी सोरेन पर...

Rupi Soren Remark, गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी...