Hazaribagh: उपायुक्त ने 64वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बालिका टीम को किया सम्मानित

Hazaribagh: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित 64वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, खेलगांव, रांची में किया गया। इस प्रतियोगिता में हजारीबाग जिले की पीएम श्री के.बी. हाई स्कूल, हजारीबाग की अंडर-17 बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय फाइनल में गुमला की टीम को 7-6 गोल से हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

Hazaribagh: उपायुक्त ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

इस जीत के साथ ही हजारीबाग की टीम अब झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में होने वाले नेशनल टूर्नामेंट में भाग लेगी। इस उपलब्धि पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने उपायुक्त कार्यालय में टीम के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित व सम्मानित किया। साथ ही टीम के कोच एवं मैनेजर को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने टीम की कप्तान से संवाद करते हुए कहा कि हजारीबाग की बेटियों ने जिला ही नहीं, पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है। उन्होंने टीम को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन खेल प्रतिभाओं को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।

Hazaribagh: कई पदाधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण रंजन, जिला शिक्षा अधीक्षक, एडीपीओ कौशल किशोर, खेल नोडल शिक्षक मधुसूदन कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव, अनूप कुमार मेहता, प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह, उपेन्द्र कुमार अग्रवाल, शुशीला कुमारी सहित टीम के सभी खिलाड़ी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Shravani Mela 2026 Deoghar: AI तकनीक के साथ होगा हाईटेक सुरक्षा...

Shravani Mela 2026 Deoghar: बिहार और झारखंड के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के बीच देवघर में एक अंतर-राज्यीय समन्वय बैठक हुई। इसका मकसद राज्य...

Jamshedpur Blood Donation Camp: जमशेदपुर में रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़,...

Jamshedpur Blood Donation Camp: जमशेदपुर में 'छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार' ने समाज सेवा के मकसद से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी...

Chatra Mukhiya Bribery Case: वायरल वीडियो के बाद मुखिया संघ अध्यक्ष...

Chatra Mukhiya Bribery Case: चतरा जिले के प्रतापपुर ब्लॉक से जुड़े एक मामले में, ज़िला प्रशासन ने टंडवा पंचायत के मुखिया और मुखिया संघ...