मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली से लेकर आएंगे गुरुजी शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर, शाम 6 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेगा शव

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के महानायक गुरुजी शिबू सोरेन का निधन दिल्ली में हो गया है। वे पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से अस्वस्थ थे और दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज शाम 6 बजे उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से विशेष विमान द्वारा रांची लाया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं दिल्ली से गुरुजी के पार्थिव शरीर के साथ रांची आएंगे। रांची एयरपोर्ट पर झारखंड सरकार द्वारा राजकीय सम्मान के साथ उनका स्वागत किया जाएगा।

झारखंड के गुरुजी शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार :

एयरपोर्ट से गुरुजी के पार्थिव शरीर आम लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जिसके बाद उसे उनके पैतृक गांव रामगढ़ जिले के नेमरा ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 गुरुजी के निधन से झारखंड ही नहीं, पूरे देश में शोक की लहर है। उन्हें झारखंड आंदोलन के जननायक और आदिवासी अस्मिता की आवाज के रूप में जाना जाता है। उनके योगदान को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा राजकीय शोक की घोषणा की जा सकती है।

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...