Breaking : रांची एयरपोर्ट पहुंचा शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर, समर्थकों की उमड़ी भीड़…

Breaking 

Ranchi : झारखंड की राजनीति के पुरोधा और आदिवासी समाज की बुलंद आवाज माने जाने वाले शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर सोमवार को दिल्ली से रांची लाया गया। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा, भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हजारों समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस दौरान लोग भावुक आंखों से अपने नेता को अंतिम बार देखने को उमड़ पड़े। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और छोटे बेटे बसंत सोरेन इस दौरान पूरे समय उनके साथ मौजूद रहे। एयरपोर्ट से उनका पार्थिव शरीर मोरहाबादी स्थित आवास ले जाया जा रहा है जहां आमजन के अंतिम दर्शन के लिए उसे रखा गया है।

Breaking : कल पैतृक गांव नेमरा ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, कल उनका पार्थिव शरीर झामुमो के पार्टी कार्यालय ले जाया जाएगा, जहां पार्टी कार्यकर्ता और नेता श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद झारखंड विधानसभा में सत्तापक्ष और विपक्ष के नेता उन्हें अंतिम विदाई देंगे।

अंततः सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव नेमरा (जिला रामगढ़) ले जाकर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। शिबू सोरेन के निधन से राज्यभर में शोक की लहर है। वे न केवल नेता थे, बल्कि झारखंड आंदोलन की आत्मा भी थे।

 

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...