शिबू सोरेन के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक-संवेदना, कहा- एक प्रख्यात राजनेता थे

पटना : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया। 81 वर्ष के शिबू सोरेन किडनी से जुड़ी बीमारी के चलते पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की जानकारी के बाद पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई। शिबू सोरेन के पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद दिल्ली में मौजूद हैं और उस वक्त अस्पताल में ही थे, जब उनके पिता ने अंतिम सांस ली। सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पिता के निधन की जानकारी साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं, आज मैं शून्य हो गया हूं।

Goal 7 22Scope News

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, नीतीश कुमार, लालू यादव, तेजस्वी, गिरिराज व चिराग ने दी श्रद्धांजलि

शिबू सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और सांसद पप्पू यादव सहित देश के तमाम पार्टी के नेता ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा- स्व. शिबू सोरेन एक प्रख्यात राजनेता थे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. शिबू सोरेन एक प्रख्यात राजनेता थे। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे थे। झारखंड की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है। उनके निधन से न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति और उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

उनके ऐतिहासिक कार्यों को याद रखा जाएगा – तेजस्वी यादव

राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, कद्दावर नेता, गरीब वंचित उपेक्षित और मेहनतकश वर्गों के स्वर, आदिवासी अधिकारों के प्रबल पैरोकार अभिभावक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। सामाजिक न्याय और आदिवासी कल्याण के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा।

यह भी देखें :

शिबू सोरेन न केवल एक राजनीतिक नेता के रूप में, बल्कि आदिवासी समाज के संरक्षक और संघर्षकर्ता के रूप में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी – गिरिराज सिंह

उधर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शिबू सोरेन के निधन पर कहा कि न केवल एक राजनीतिक नेता के रूप में, बल्कि आदिवासी समाज के संरक्षक और संघर्षकर्ता के रूप में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। उनका जीवन आदिवासी अस्मिता, राज्य निर्माण की आकांक्षा और सामाजिक न्याय की लड़ाई का प्रतीक रहा। उनके निधन से झारखंड एवं पूरे आदिवासी समाज ने एक महान नेता खो दिया है। उन्होंने भगवान से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

शिबू सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है – चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक्स पर लिखा है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। जनजातीय समाज के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्षों के लिए वो सदैव स्मरण किए जाएंगे। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित उनके सभी परिजनों व शुभचिंतकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक क्षण – पप्पू यादव

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा कि झारखंड के निर्माता आदिवासी गौरव दिशोम गुरु शिबू सोरेन गुजर गए। यह झारखंड, देश और आदिवासी समाज की अपूरणीय क्षति है, मेरी पूरी संवेदना हेमंत, कल्पना सोरेन और झारखंड के उनके करोड़ों अनुयायियों के साथ है। मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक क्षण है। उनसे सदैव पिता तुल्य स्नेह मुझे मिलता था। मरांग बुरु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

यह भी पढ़े : शिबू सोरेन के निधन पर लालू यादव ने दुख व्यक्त किया, कहा- आदिवासी समाज के बड़े चेहरा थे…

Saffrn

Trending News

Jharkhand Treasury Scam: बोकारो-हजारीबाग वेतन घोटाले में 30 करोड़ की निकासी,...

 झारखंड के बोकारो और हजारीबाग वेतन घोटाले में बड़ा खुलासा, 30 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी, ट्रेजरी अफसरों की भूमिका पर जांच तेज।Jharkhand...

Ranchi Scam: पशुपालन विभाग में 2.94 करोड़ की अवैध निकासी, अकाउंटेंट...

 रांची के कांके स्थित पशुपालन संस्थान में 2.94 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का खुलासा, जांच रिपोर्ट में दो कर्मियों पर गबन का आरोप,...

Jharkhand Cabinet Meeting: 34 दिनों बाद आज पहली बैठक, वित्त आयोग...

 झारखंड में 15 अप्रैल को सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 34 दिनों बाद हो रही पहली बैठक में वित्त आयोग के...

Jharkhand Scholarship Scheme: अनाथ और दिव्यांग छात्रों की Tuition Fees देगी...

 झारखंड सरकार 2026-27 सत्र से अनाथ व दिव्यांग छात्रों की ट्यूशन फीस देगी, वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना 1 मई से शुरू, जानें पात्रता और नियम।Jharkhand...

Jharkhand Heatwave Alert: अगले 5 दिनों में Temperature बढ़ेगा, कई जिलों...

 झारखंड में अगले पांच दिनों में तापमान 3-5 डिग्री बढ़ने का अनुमान, 17-18 अप्रैल को कई जिलों में लू का अलर्ट, मौसम विभाग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img