ससुराल जा रहे युवक की रास्ते में सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार में मचा कोहराम

सुपौल : बिहार के सुपौल से एक खबर है। ससुराल जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। यह घटना छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया में रानीपट्टी नहर के समीप हुई है। बताया जा रहा है कि आज यानी मंगलवार की सुबह सबेरे नहर किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गया। मृतक की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बरहकुरबा निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद वसीम के रूप में हुई है।

Goal 7 22Scope News

युवक छातापुर पंचायत से कल रात बाइक से जा रहे थे ससुराल, रास्ते में हुई मौत – परिवार

परिजनों ने बताया कि मो वसीम अपने घर से सोमवार की देर रात बाइक से छातापुर पंचायत के वार्ड नंबर-16 स्थित अपने ससुराल जा रहा थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि रात में ही उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सुबह जब लोग उस होकर गुजर रहे थे तो देखा कि नहर किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। नजदीक ही क्षतिग्रस्त अवस्था में उसकी बाइक भी लगी हुई है। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े : रामकृष्ण नगर पुल के पास सड़क दुर्घटना, 2 की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

इमरान खान की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...