Advertisment
Advertisment
बोकारो : पिण्ड्राजोड़ा थाना क्षेत्र फोरलेन स्थित ममता हॉस्पिटल के समीप गुरुवार की रात एक सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई. युवक की पहचान सेक्टर 12 बी क्वार्टर नंबर 4032 निवासी कुंदन कुमार सिंह के पुत्र अंजदीप्त मान के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक रात्रि को अपनी बाइक से चीरा चास की ओर जा रहा था. इसी दौरान फोरलेन स्थित ममता हॉस्पिटल के समीप अचानक एक गाय आ गई बाइक की गति तेज होने की वजह से गाय और बाइक में जोरदार टक्कर हुई. इससे बाइक सवार युवक तथा गाय दोनों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर वैन मौके पर पहुंच कर युवक की डेडबॉडी को कब्जे में लेकर उनके परिजनों को सूचित किया.
Advertisement




