बोलेरो ने पेट्रोल पंप पर मारी टक्कर, 2 लोग गंभीर रूप से घायल

बेतिया : बड़ी खबर बेतिया से है जहां पेट्रोल पंप पर अचानक अफरा-तफरी मच गई। चनपटिया के टिकुलिया स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर एक अनियंत्रित बोलेरो ने दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बोलेरो चालक पंप पर डीजल भरवाने आया था। घटना में पेट्रोल पंप पर कार्यरत नोजल मैन संजीत कुमार और मजदूरी कर लौट रहे कृष्ण राम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज फिलहाल जीएमसीएच में चल रहा है।

Goal 7 22Scope News

DIARCH Group 22Scope News

चनपटिया थाना की पुलिस की पुलिस मौके पर पहुंच बोलेरो को किया जब्त, हिरासत में चालक

बताया जा रहा है कि बोलेरो चालक हीरामन कुमार अपने परिवार के साथ अरेराज पूजा करने गया था। लौटते समय वह टिकुलिया पेट्रोल पंप पर डीजल लेने रूका। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पंप पर चढ़ गया और वहां मौजूद दो लोगों को कुचल दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही चनपटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो को जब्त कर लिया। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Betia Chori 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : विकास कार्यों पर सवाल उठाए गए तो जवाब देने के बजाय लोगों से तू-तू मैं-मैं करने लगे विधायक…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...