प्रेमी ने विवाहिता का अश्लील Video कर दिया Viral, कर ली आत्महत्या

बेतिया : खबर बेतिया से जहां शिकारपुर थाना क्षेत्र के महुअवा गांव में संदिग्ध स्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई।विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला है। मृत विवाहिता की पहचान अफसाना खातून (28 साल) के रूप में हुई है।सूचना पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है।

DIARCH Group 22Scope News

विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है – शिकारपुर थानाध्यक्ष

आपको बता दें कि शिकारपुर थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। उसके गले पर काले धब्बे के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले में जांच पड़ताल करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। परिजनों ने बताया कि विवाहिता का अश्लील वीडियो श्मशाद नाम का एक लड़का वायरल कर रहा था, इससे वह काफी परेशान थी। उसने आत्महत्या कर लेने का वीडियो भी बनाया है और शुक्रवार की रात्रि में उसने आत्महत्या कर ली। उन्होंने वीडियो वायरल करने वाले युवक पर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के हर पहलू की जांच पड़ताल करते हुए कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : शौच करने जा रही महिला के साथ शर्मनाक हरकत, शिकायत दर्ज कराने जा रहे पीड़ित परिवार के साथ मारपीट…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...