स्कूल जाने के बहाने गंगा नहाने गए बच्चे की पानी में डूबने से मौत

भागलपुर : भागलपुर में स्कूल जाने के बहाने गंगा नहाने गए बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। गंगा का जलस्तर बढ़े होने के कारण नहाने के दौरान आगे बढ़ गया। बच्चा पानी की गहराई में गयास डूबने से हो मौत गई। एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की घंटों मशक्कत के बाद वह बच्चा मिल पाया। मामला जोग्सर थाना क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ानाथ घाट का है। जहां विश्विद्यालय थाना इलाके के साहेबगंज के रहने वाले रंजन दास के 12 वर्षीय बेटे छठी कक्षा के छात्र प्रिंस की डूबने से मौत हो गई।

DIARCH Group 22Scope News

प्रिंस घर से 9 बजे स्कूल जाने की बात कह निकला था

बताया जा रहा है कि प्रिंस घर से नौ बजे स्कूल जाने की बात कह निकला था। वह मध्य विद्यालय साहेबगंज में पढ़ाई करता था। स्कूल के बहाने अपने दोस्तों के साथ प्रिंस बूढ़ानाथ गंगा घाट चले गया। वर्तमान में जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण उसे गहराई का पता नहीं चल पाया। जिसके बाद वह डूब गया। उसके संग का साथी डरकर भाग गया। जब खोजबीन की गई। उसके साथियों से पता किया गया तो पता चला कि वह डूब गया है।

यह भी देखें :

SDRF की टीम लगातार खोजबीन करने लगी, बहुत देर बाद बच्चे का मिला शव

इसके बाद एसडीआरएफ की टीम लगातार खोजबीन करने लगी। फिर कई घंटों की खोजबीन काफी मशक्कत के बाद बूढ़ानाथ घाट स्थित काली मंदिर के पीछे उसका शव एसडीआरएफ को मिला। लोग बूढ़ानाथ घाट पर प्रशासन के तैनाती की मांग कर रहे हैं। क्योंकि जलस्तर बढ़ने के बाद बच्चे पानी में छलांग लगाते हैं, कोई उसे रोकता नहीं है, ऐसे में हादसा हो जाता है।

Child Maut 1 22Scope News

यह भी पढ़े : शाहकुंड हादसे में मारे गए पांच कांवड़ियों के परिजनों को मिला मुआवजा, चेक वितरण के दौरान महिला हुई बेहोश…

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...