शाहकुंड हादसे में मारे गए 5 कांवड़ियों के परिजनों को मिला मुआवजा, चेक वितरण के दौरान महिला हुई बेहोश

भागलपुर : भागलपुर के शाहकुंड थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पांच कांवड़ियों के परिजनों को अनुग्रह राशि के रूप में चार-चार लाख रुपए का चेक सौंपा गया। जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने समीक्षा भवन सभागार में सभी आश्रितों को यह सहायता राशि प्रदान की। इस खास मौके पर विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल भी मौजूद थे। इस दौरान सभागार का माहौल भावुक हो गया, जैसे ही एक महिला चेक लेने पहुंची वह अपने आप को संभाल नहीं सकी और रोते-रोते बेहोश हो गई।

DIARCH Group 22Scope News

DM ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए खुद महिला के शरीर पर पानी का छींटा मारा

मौके पर मौजूद जिलाधिकारी ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए खुद महिला के शरीर पर पानी का छींटा मारा और उसे होश में लाया। बता दें कि यह हादसा शाहकुंड के महंत बाबा स्थान के पास हुआ था जब कांवड़िए सुल्तानगंज से जल लेकर जैठौरनाथ जा रहे थे। इसी दौरान उनकी पिकअप वैन पलट गई जिससे पांच कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। प्रशासन की ओर से हादसे के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

Bhagalpur 1 22Scope News

यह भी पढ़े : भागलपुर में भीषण हादसा, पांच कांवरिया श्रद्धालुओं की मौत…

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Rupi Soren Health Update: रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, रांची के...

Rupi Soren Health Update, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन की तबीयत अचानक...

Karma Puja Traditional Dishes: करमा पूजा की थाली में क्या बनाएं?...

Karma Puja Traditional Dishes, रांची: करमा पूजा झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है।...

Saraikela ED Raid: ठेकेदार संजय डालमिया के घर ED की छापेमारी,...

Saraikela ED Raid: झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक से जुड़े कथित 35 करोड़ रुपये के लोन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...