अपने गीतों के माध्यम से सदियों तक हमारे बीच रहेंगी स्वर साम्राज्ञी-डॉ0 रामेश्वर उरांव

Ranchi- स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर वित्तमंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव ने शोक करते हुए कहा कि लता जी ने अपनी आवाज से देश ही नहीं पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनायी. चाहे देशभक्ति गीत हो या भजन या फिर फिल्मी गीत उनके आवाज का जादू हर जगह कायम रहा. लता जी इन गीतों के माध्यम से सदियों तक  हमारे बीच में रहेंगी.

26a82dd5 c0db 4f3f 903e 5aba0496b82c 22Scope News

बता दें कि 92 वर्ष की उम्र में कोविड संक्रमण के कारण स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया. लता जी के नाम देश और विदेशों में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं.  ग्रिनीज बुक रिकार्ड, भारत रत्न पुरस्कार, स्क्रीन लाइव अचीवमेंट पुरस्कार, फिल्म फेयर पुरस्कार से उन्हे सम्मानित किया जा चुका है. लेकिन वास्तव में स्वर साम्राज्ञी लता जी का कद इन सभी पुरस्कारों से बड़ा था. आज वे हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी आवाज सदियों तक हमारे कानों और आत्मा में गुंजती रहेगी.

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू ने भी स्वर साम्राज्ञी का याद करते हुए अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की है.

 

 

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...