Advertisement
Advertisement
Advertisement

सर्द हवा और तेज बारिश के बीच मोरहाबादी मैदान के फुटकर दुकानदारों का विरोध प्रर्दशन

नगर निगम की टीम और जेसीए के पदाधिकारियों के बीच तीखी बहस

Ranchi- मोरहाबादी मैदान में गोलीबारी की घटना के बाद प्रशासन के आदेश से आठ दिनों से फुटपाथ पर लगने वाले दुकान बंद है. रांची नगर निगम की ओर से इन दुकानदारों के लिए वैकल्पिक स्थान देने की बात कही गयी है.

फुटकर दुकानदारों के लिए वैकल्पिक स्थान की खोज में आज निगम की टीम जेसीबी के साथ मोरहाबादी मैदान गयी.  जेसीबी से मान्या पैलेस के सामने की जगह को समतलीकरण किया जाने लगा, लेकिन फुटकर दुकानदारों को यह जगह पसंद नहीं आयी. फुटकर दुकानदार उस स्थान पर अपनी दुकान लगाने के लिए तैयार नहीं हुए. इसके बाद निगम की टीम निबंधन कार्यालय की ओर गयी, लेकिन वहां झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विरोध करना शुरु कर दिया, बढ़ता विरोध और हंगामे की बीच निगम की टीम वहां से वापस आ गयी.

vlcsnap 2022 02 04 20h04m45s556 22Scope News

मोरहाबादी दुकानदार संघ के अध्यक्ष कुमार रोशन ने नगर निगम को फोन कर मामले की जानकारी दी, बावजूद इसके निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी. आक्रोशित फुटकर दुकानदार मान्या पैलेस के सामने धरने पर बैठ गए. इसके बाद सैकड़ों की संख्या में फुटपाथ दुकानदार रांची, विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के पास एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए फिरायालाल चौक कर पहुंच कर प्रदर्शन किया. इस दौरान लगातार बारिश होती रही. लेकिन तेज बारिश भी दुकानदारों को हिला नहीं सका. दुकानदार अपनी जगह पर बने रहे और प्रर्दशन जारी रखा.

रिपोर्ट- मदन

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

पाकुड़ में पूर्व चौकीदार के घर ACB की दबिश, 6 गाड़ियों...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए महेशपुर प्रखंड के गढ़बाड़ी गांव में पूर्व...

EPFO New Rules: पीएफ निकासी के नियमों में 3 बड़े बदलाव,...

 EPFO ने पीएफ निकासी के नियमों में तीन बड़े बदलावों को मंजूरी दी है। अब कर्मचारी 90% तक पीएफ निकाल सकेंगे और रिटायरमेंट के...

Jharkhand Ambulance Strike: झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप, 3248 कॉल...

 झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से आपातकालीन सेवा प्रभावित हुई। चार घंटे में 3248 कॉल आए, लेकिन सिर्फ 58 मरीजों को...