राम के बाद माता सीता: 8 को मंदिर निर्माण की आधारशिला रखेंगे अमित शाह

माता सीता के मंदिर परिसर के निर्माण की घड़‍ियां खत्‍म, केंद्रीय गृहमंत्री 8 अगस्त को करेंगे शिलान्यास। 67 एकड़ में फैले मंदिर परिसर के निर्माण की आधारशिला रखने आ रहे हैं आमित शाह। राम के बाद सीता: पुनौराधाम मंदिर परिसर निर्माण की आधारशिला रखेंगे अमित शाह। भूमि पूजन को तैयार बिहार! नीतीश-अमित शाह की मौजूदगी में दिव्‍य मंत्रोच्‍चारण के बीच होगा ऐतिहासिक शिलान्यास। पुनौराधाम में इतिहास रचेगा: दिव्‍य मंत्रोच्‍चारण के बीच मां सीता के मंदिर की शिलान्यास रखेंगे अमित शाह  सिर्फ 11 महीने में तैयार होगा भव्‍य मंदिर परिसर, संग्रहालय, धर्मशाला, सीता वाटिका और ऑडिटोरियम से सजेगा

सीतामढ़ी: अयोध्‍या में भगवान श्रीराम के भव्‍य मंदिर निर्माण के बाद बिहार के सीतामढ़ी में माता सीता का अद्भुत मंदिर तैयार हो रहा है। पुनौराधाम में बनने वाले माता सीता के मंदिर के निर्माण के लिए 67 एकड़ जमीन पर निर्माण जल्‍द शुरू होने वाला है। इसके लिए शिलान्‍यास की घड़ि‍यां नजदीक आ गई हैं। 8 अगस्‍त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीतामढ़ी आ रहे हैं जहां मंदिर परिसर का शिलान्‍यास करेंगे।

दिव्य मंत्रोंच्‍चारण के बीच होगा शिलान्‍यास

बिहार सरकार की ओर से भूमि पूजन का भव्‍य आयोजन किया जा रहा है। जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार सहित बिहार सरकार के तमाम मंत्री मौजूद रहेंगे। दिव्‍य मंत्रों के उच्‍चारण के बीच मंदिर परिसर का भूमिपूजन और आधारशिला रखी जाएगी। बता दें कि, भूमि अधिग्रहण का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब जल्‍द ही माता सीता के मंदिर के भव्‍य 67 एकड़ भूमि पर एतिहासिक निर्माण शुरू हो जाएगा।

युद्ध स्‍तर पर जुटा है पर्यटन विभाग

पुनौराधाम हिन्दूओं सनातनियों के लिए परम पवित्र तीर्थ स्थल है। भगवान श्री राम की पत्नी माता सीता का यह जन्म स्थल के तौर पर यह विख्यात है। पर्यटन विभाग पुनौराधाम में मंदिर के निर्माण को लेकर युद्ध स्‍तर जुटा हुआ है। हर स्‍तर पर टेंडर निकालकर इसके निर्माण कार्य को शुरू कर दिया गया है। बता दें कि 67 एकड़ भूमि पर भव्‍य मंदिर परिसर का निर्माण मात्र 42 सप्ताह यानी मात्र 11 महीने में होना है।

ऐसा होगा ऐतिहासिक परिसर

पहले से मौजूद पौराणिक मंदिर के पास ही 67 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। जहां मंदिर परिसर का निर्माण होना है। इस पूरे क्षेत्र में पर्यटकीय सुविधा और माता सीता से जुड़े ऐतिहासिक साक्ष्‍यों, तथ्‍यों और कहानियों को विकसित किया जाएगा। इसी विशाल परिसर में 151 फीट ऊंचा भव्य मंदिर तैयार किया जाना है। इस अदभूत मंदिर के निर्माण पर 882 करोड़ 87 लाख रुपये खर्च होने की संभावना है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम पर इसकी मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी है। मौजूदा योजना के मुताबिक, मंदिर संरचना निर्माण कार्य पर भी 137 करोड़ 34 लाख रुपये का खर्च किए जाएंगे।

इन सुविधाओं से सजेगा परिसर

इसके अलावा मां जानकी कुंड के सौंदर्यीकरण का काम भी किया जाएगा। नए परिसर में मुख्य मंदिर के अलावा अन्य कई तरह की पर्यटकीय सुविधाओं के निर्माण की योजना है। जो 8 अगस्‍त के शिलान्‍यास के बाद अपने रफ्तार में शुरू हो जाएगी। इस यहां मंदिर के चारों तरफ एक खास परिक्रमा पथ होगा। परकोटा, यज्ञ मंडप, पर्यटकों के लिए संग्रहालय, ऑडीटोरियम, कैफेटेरिया, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, धर्मशाला, सीता वाटिका, लवकुश वाटिका, पार्किंग, मार्ग प्रदर्शनी समेत अन्य सुविधाओं का निर्माण होना है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  BAU के आठवें दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल, कहा ‘लगातार हासिल कर रहा नई उपलब्धियां…’

Saffrn

Trending News

LPG Subsidy Alert: 30 जून तक करा लें e-KYC, वरना 1...

 एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। 30 जून 2026 तक प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर 1 जुलाई से एलपीजी सब्सिडी...

छेड़खानी का विरोध पड़ा महंगा, गांव के ही लड़के ने लड़की...

मोतिहारी : मोतिहारी में लड़की को छेड़खानी करने से रोकना नाबालिग लड़की और उसके परिवार को महंगा पड़ गया है। इस मामले में जमकर...

NDPS Case Update: सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की हाईकोर्ट से मिली...

 एनडीपीएस एक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट द्वारा दी गई जमानत रद्द कर दी। दोषी सुग्रीव पूरन को 15 दिनों के भीतर...

Ranchi News: पप्पू होटल के पास चली गोली, घायल शमशेर को...

Ranchi News: बुधवार शाम राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में मौलाना आज़ाद कॉलोनी के बाहर, पप्पू होटल के पास एक युवक को गोली...

NITI Aayog Meeting: दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय बलों पर...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे। झारखंड में तैनात केंद्रीय बलों पर हुए खर्च की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img