Advertisment

7 से 10 अगस्त तक झारखंड में भारी बारिश के आसार, रांची में अब तक सामान्य से 74% अधिक वर्षा

रांची: राजधानी रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में बुधवार को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। रांची के कोकर, बरियातू और डंगराटोली क्षेत्र में दोपहर करीब 3:30 बजे बारिश शुरू हुई, जबकि सिंह मोड़ और हटिया इलाके में शाम करीब 4:30 बजे गरज-चमक के साथ वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग  के अनुसार, बुधवार को रांची में कुल 3.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के अन्य जिलों में पलामू सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक बारिश खूंटी जिले में हुई, जहां 21 मिमी वर्षा मापी गई।

आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 7 से 10 अगस्त के बीच झारखंड के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी एवं उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इस अवधि के दौरान राजधानी रांची में भी लगातार बादल छाए रहने और सुबह-शाम हल्की बारिश होने की संभावना है।

अब तक राज्य में कुल 816.5 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य से 43% अधिक है। खास बात यह है कि रांची में इस वर्ष अब तक 1028.9 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य औसत से 74% ज्यादा है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि रांची में इस वर्ष मॉनसून अब तक काफी सक्रिय रहा है।

बारिश की चेतावनी को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग एवं मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, जलभराव वाले क्षेत्रों से बचें और मौसम से संबंधित जानकारी पर सतर्क नजर बनाए रखें।

YouTube Monetization Rules 2027: नए Creators के लिए दोगुना Watch Time...

YouTube के नये Monetization Rules में नए Creators के लिए वॉच टाइम और Shorts Views की शर्तें कड़ी होने की बात कही गयी है।...

Rice Price Hike: मानसून की बेरुखी से बढ़ी धान की कीमत,...

कम बारिश से धान की आवक कमजोर होने के कारण रांची में चावल की कीमतों पर असर पड़ा है। कतरनी चावल 58 रुपये किलो...

Ranchi High Court: अपर बाजार में चार दुकानदारों को दुकान खाली...

झारखंड हाईकोर्ट ने अपर बाजार के जालान रोड में दुकानों को खाली कराने और तोड़ने से जुड़ा रांची नगर निगम का आदेश रद्द कर...