JSSC Assistant Teacher Result 2023: रांची जिले के 129 सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 8 अगस्त को

रांची: JSSC द्वारा आयोजित झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में सफल रांची जिले के 129 अभ्यर्थियों की जिला स्तरीय काउंसिलिंग आगामी 8 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी।

यह काउंसिलिंग समाहरणालय भवन, ए ब्लॉक, कक्ष संख्या जी-14 और जी-15 में संपन्न होगी। यह प्रक्रिया विशेष रूप से कक्षा 6 से 8 तक के गणित और विज्ञान विषय के सफल अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित की गई है।

काउंसिलिंग दो शिफ्टों में आयोजित होगी—

सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के साथ उनकी दो स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रतियां भी लेकर उपस्थित हों।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.ranchi.nic.in वेबसाइट देख सकते हैं या मोबाइल नंबर 83040361604 पर संपर्क कर सकते हैं।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...