Commercial Advertisment

Tender Commission Scam : टेंडर घोटाले में फंसे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने सुप्रीम कोर्ट में दी जमानत याचिका

Tender Commission Scam

Ranchi : झारखंड के बहुचर्चित टेंडर कमीशन घोटाले में जेल में बंद पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने अब अपनी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पूर्व मंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है।

करोड़ों रुपये के टेंडर घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार आलमगीर आलम को 11 जुलाई को झारखंड हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली थी। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद अब उन्होंने शीर्ष अदालत में अपील दायर की है।

Tender Commission Scam : 15 मई 2022 को ईडी ने किया था गिरफ्तार

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 15 मई 2022 को आलम को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी के अनुसार, उनके निजी सचिव संजीव कुमार लाल और नौकर जहांगीर आलम के पास से 32.30 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए थे।

इस नकदी के तार कथित तौर पर टेंडर मैनेजमेंट से जुड़े भ्रष्टाचार से जोड़े गए हैं। करीब दो साल से जेल में बंद आलमगीर आलम की मुश्किलें अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं। राजनीतिक गलियारों में इस मामले को लेकर सरगर्मी तेज है और सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं।

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...