विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिवारवालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने का लगाया आरोप

नालंदा : नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के गंगाबीघा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 22 वर्षीय सुषमा कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी वर्ष 2022 में गोविंदा कुमार से हुई थी। सुषमा गंगाबीघा गांव की रहने वाली थी, जबकि उसका मायका चंडी थाना क्षेत्र के हसनी गांव में है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई का आरोप है कि सुषमा की हत्या गला दबाकर की गई, क्योंकि ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपए की मांग कर रहे थे। इसके अलावा पति गोविंदा कुमार के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध भी बताए गए हैं।

DIARCH Group 22Scope News

हत्या के बाद मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को कमरे में पंखे से लटका दिया गया – मृतक के परिवार

परिजनों का कहना है कि हत्या के बाद मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को कमरे में पंखे से लटका दिया गया। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को एक बेल्ट, दो चाकू और एक डंडा मिला है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि सुषमा के साथ हत्या से पहले मारपीट भी की गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : तेज रफ्तार का कहर, साइकल सवार स्कूली छात्र को हाईवा ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत

मिथुन कुमार की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 26 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 26 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Food Processing Industry: बिहार में रोजगार के कितने नए अवसर...

Bihar Food Processing Industry, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल रही है। राज्य में खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) उद्योग निवेशकों की पहली...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027: सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों...

Bihar Aadhaar Biometric Update 2027, पटना: बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अब तक...