Advertisment

तेज रफ्तार का कहर, साइकल सवार स्कूली छात्र को हाईवा ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत

बिक्रम : पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के बिक्रम थाना क्षेत्र के बिक्रम-पालीगंज मार्ग के बिक्रम बाजार के पास
तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने साइकिल सवार स्कूल छात्र को कुचल दिया। जहां छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान बिक्रम थाना क्षेत्र के मसौढा तेलपा गांव निवासी सह 8वीं का छात्र अविनाश कुमार के रूप में हुई है। इधर, मौत के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद भाग रहे हाइवा ट्रक को लोगों ने पकड़ा और चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने थोड़ी देर के लिए सड़क को जाम कर दिया।घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है जहां लोगों को समझाने में जुटी हुई है।

DIARCH Group 22Scope News

बिक्रम बाजार में एक प्राइवेट कोचिंग में कोचिंग करने जाता था छात्र

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक छात्र कि पहचान मसौढआ तेलपा गांव निवासी चंदन मांझी के 13 वर्षीय पिता अविनाश कुमार प्रतिदिन अपने साइकिल से गांव से बिक्रम बाजार में एक प्राइवेट कोचिंग में कोचिंग करने जाता था। सुबह में और कोचिंग कर आज घर लौट रहा था। तभी असपूरा लख से पहले बिक्रम बाजार के एचडीएफसी बैंक के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने उसे कुचल दिया जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जामकर दिया सड़क, पुलिस समझाने में जुटी

आपको बता दें कि घटना के बाद विक्रम पालीगंज एसएच-2 पथ मार्ग थोड़ी देर के मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटी हुई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि बिक्रम बाजार के दोनों तरफ सड़क पर अतिक्रमण है। जिसके कारण आए दिन हादसा होते रहता है। स्थानीय प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ नहीं कार्रवाई करती है जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ है अतिक्रमण किया गया है  और लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत होती है। वहीं घटना कि जानकारी मिलते ही बिक्रम थानाध्यक्ष विनोद कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया।

यह भी देखें :

HDFC Bank के पास एक स्कूली छात्र को हाईवा ट्रक ने कुचल दिया था – बिक्रम थानाध्यक्ष

इधर, घटना को लेकर बिक्रम थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया की बिक्रम बाजार के एचडीएफसी बैंक के पास एक स्कूली छात्र को हाईवा ट्रक ने कुचल दिया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पहुंची जहां भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया गया है और ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेजा जा रहा है और लोगों को समझाया जा रहा है।

Naubatpur Maut 1 22Scope News

यह भी पढ़े : सेवानिवृत्त क्लर्क के घर में अज्ञात चोरों ने की चोरी, घर में सो रहे पति-पत्नी को बंधक बनाकर घुसे थे चार चोर…

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...