बोकारो में ट्रक ने छात्र को कुचला, मौत

बोकारो. जिले में सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि छात्र स्कूल जा रहा था, तभी एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इस बीच इलाज के लिए रांची लाने के दौरान घायल की मौत हो गयी। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने एनएच 32 को जाम कर दिया।

बोकारो में ट्रक ने छात्र को कुचला

जानकारी के अनुसार, सोनाटांड़ खटाल के रहने वाले 14 वर्षीय छात्र साइकिल से स्कूल जा रहा था। इसी दौरान बीएसएल एलएच की ओर से आ रहा ट्रक (नंबर 7754) ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे छात्र सूरज कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गया।

इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति चिंतजनक देखकर चिकित्सक ने रांची रेफर कर दिया। इस बीच रांची जाने के क्रम में जैनामोड़ के पास छात्र की मौत रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं घटना से गुस्साए मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने एनएच 32 को जाम कर दिया।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...