Jharkhand Weather : घर से निकलने से पहले सावधान! झारखंड के 6 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी…

Jharkhand Weather

Ranchi : झारखंड के संताल परगना क्षेत्र के 6 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि इन जिलों में आंधी, तेज बारिश और वज्रपात की आशंका है। मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिलों में शुक्रवार को कुछ स्थानों पर 70 से 110 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।

ये भी पढे़ं-  Breaking : झरिया में ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, व्यवसायी चीनू अग्रवाल के ठिकानों पर रेड…

Jharkhand Weather : 70 से 110 मिलीमीटर तक बारिश की संभावना

उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि खराब मौसम को देखते हुए सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। विशेष रूप से खेतों, नदियों और खुले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

ये भी पढे़ं- Dhanbad : मारा गया धनबाद कुख्यात अपराधी आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह, STF के साथ मुठभेड़ में ढेर… 

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि इस समय मानसून ट्रफ हिमालय और अरुणाचल प्रदेश की ओर सक्रिय हो रहा है, जिससे झारखंड के मौसम पर असर दिख रहा है। बांग्लादेश में बने चक्रवातीय परिसंचरण की वजह से झारखंड में नमी बढ़ी है, जिससे वर्षा की संभावना और भी बढ़ गई है।

ये भी पढे़ं- Tender Commission Scam : टेंडर घोटाले में फंसे पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने सुप्रीम कोर्ट में दी जमानत याचिका 

Jharkhand Weather : पश्चिमी सिंहभूम के डुमुरिया में सर्वाधिक 75.2 मिमी बारिश दर्ज

पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। पश्चिमी सिंहभूम के डुमुरिया में सर्वाधिक 75.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। सरायकेला में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और लातेहार में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रहा।

ये भी पढे़ं- Breaking : झारखंड में पहली बार होगा सांसद कला महोत्सव, ऑपरेशन सिंदूर थीम पर बनेगी खास पेंटिंग 

आने वाले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम के इस बदले मिजाज को गंभीरता से लें और सुरक्षा के सभी जरूरी उपाय करें।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Breaking : साहेबगंज में नरसंहार, एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से काटकर हत्या… 

Palamu Murder : प्रेमी के लिए पति की बलि! पहले बनाया दोस्त, फिर पिलाई शराब और उतार दिया मौत के घाट… 

Palamu Breaking : धान रोपते वक्त गिरी बिजली, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत… 

Ramgarh : आज नेमरा में सुबह का सूरज भी उदास था…गुरुजी के जाने के बाद बोले सीएम हेमंत सोरेन… 

आपके बिना मैं शून्य हूं, पिता का साथ छूटते ही फफक पड़े CM Hemant Soren… 

Ranchi Crime : रात के सन्नाटे में लूट की कोशिश, हथियार और लूट का सामान दो अपराधी गिरफ्तार… 

Jamshedpur : घर के बाहर खड़े युवक पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर… 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img