Advertisement
Advertisement

Dhanbad : मारा गया धनबाद का कुख्यात अपराधी आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह, STF के साथ मुठभेड़ में ढेर…

Dhanbad : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गुरुवार रात उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया। दर्जनों संगीन मामलों में वांछित छोटू सिंह हत्या, रंगदारी, हथियार तस्करी और गैंगवार जैसी आपराधिक गतिविधियों का मास्टरमाइंड था।

ये भी पढ़ें- Breaking : दिशोम गुरु के नाम सीएम का भावुक पोस्ट-‘क्रांति की हर गूंज नेमरा में जिंदा है’ 

Dhanbad : STF ने घेराबंदी कर मार गिराया

एसटीएफ को इनपुट मिला था कि छोटू सिंह प्रयागराज के एक इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद STF ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख छोटू ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ की गोली से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Bokaro : बोकारो में शिक्षा का बुरा हाल! शिक्षक की कमी-छात्र पहुंचे DEO के ऑफिस 

धनबाद सहित झारखंड के कई जिलों में छोटू सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी थे। उसने लंबे समय तक कोयलांचल में अपराध का जाल फैलाया था। व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने, विरोध करने पर हत्या और गैंगवार को अंजाम देना उसकी पहचान बन गई थी।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज

छोटू की मौत के बाद धनबाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। अधिकारियों का मानना है कि उसकी मौत से कोयलांचल में अपराध पर बड़ी चोट पहुंचेगी। अब पुलिस उसके नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में तेजी से कार्रवाई कर रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Breaking : राहुल गांधी को बड़ी राहत, चाईबासा कोर्ट से मिली जमानत… 

STF की इस कार्रवाई को अपराध के खिलाफ एक बड़ी जीत माना जा रहा है। धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि यह कार्रवाई प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ की सतर्कता का नतीजा है, जिससे एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई।

Dhanbad : आशीष रंजन पर दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह पर धनबाद में कई हत्याओं, रंगदारी, बमबाजी, और जानलेवा हमलों के मामले दर्ज हैं। वह नीरज हत्याकांड, लाला हत्याकांड, सरफुल हसन हत्याकांड सहित कई चर्चित मामलों में मुख्य आरोपी रहा है। 3 दिसंबर 2023 को धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसकी जिम्मेदारी आशीष रंजन ने सोशल मीडिया पर ऑडियो जारी कर ली थी।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल प्रशासन और परिजनों के बीच तनातनी, मौके पर पहुंची पुलिस… 

जेल में रहने के दौरान भी अपना नेटवर्क संचालित करता था

जांच में सामने आया कि जेल में बंद सुंदर उर्फ रितेश यादव ने आशीष के कहने पर अमन की हत्या की थी। झरिया के टायर व्यवसायी रंजीत सिंह की हत्या, सरायढेला के जमीन कारोबारी समीर मंडल की हत्या और सरफुल हसन उर्फ लाला की हत्या के मामलों में भी आशीष का नाम प्रमुख रूप से सामने आया है। धनबाद पुलिस के अनुसार, आशीष जेल में रहने के दौरान भी अपना नेटवर्क संचालित करता रहा और यूपी-बिहार तक अपने अपराध का विस्तार कर चुका था।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : 40 वर्षों से निभा रहे अनोखी आस्था, हर पूर्णमासी सुल्तानगंज से पैदल पहुंचता है वैद्यनाथ, साल में 13 बार करता है बाबा को जलाभिषेक 

उसकी गिरफ्तारी से न केवल झारखंड, बल्कि उत्तर प्रदेश में भी अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। एसटीएफ प्रभारी जेपी राय के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। अब पुलिस इस नेटवर्क के पीछे के अन्य अपराधियों तक पहुंचने के लिए पूछताछ और जांच की प्रक्रिया में जुट गई है।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Breaking : साहेबगंज में नरसंहार, एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से काटकर हत्या… 

Palamu Murder : प्रेमी के लिए पति की बलि! पहले बनाया दोस्त, फिर पिलाई शराब और उतार दिया मौत के घाट… 

Palamu Breaking : धान रोपते वक्त गिरी बिजली, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत… 

Ramgarh : आज नेमरा में सुबह का सूरज भी उदास था…गुरुजी के जाने के बाद बोले सीएम हेमंत सोरेन… 

आपके बिना मैं शून्य हूं, पिता का साथ छूटते ही फफक पड़े CM Hemant Soren… 

Ranchi Crime : रात के सन्नाटे में लूट की कोशिश, हथियार और लूट का सामान दो अपराधी गिरफ्तार… 

Jamshedpur : घर के बाहर खड़े युवक पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर… 

 

Commercial Advertisment

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment 2023: संशोधित रिजल्ट के बाद नियुक्ति प्रक्रिया...

झारखंड सहायक आचार्य भर्ती 2023 के संशोधित रिजल्ट वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू। काउंसेलिंग के 3 दिनों में नियुक्ति और 15 दिनों...

Bihar News: बिहार को 10,845 करोड़ रुपये की सौगात, कर हस्तांतरण...

 केंद्र सरकार ने दीपावली और छठ से पहले बिहार को 10,845 करोड़ रुपये जारी किये। कर हस्तांतरण में बिहार देश में दूसरे स्थान पर...

Ranchi Railway Station: दिव्यांग यात्रियों के लिए लगेगी Digital Sign Language...

 रांची रेलवे स्टेशन पर जल्द Digital Sign Language System लगेगा। स्क्रीन पर डिजिटल अवतार सांकेतिक भाषा में ट्रेन के आगमन, प्रस्थान और अन्य घोषणाओं...