आपके बिना मैं शून्य हूं, पिता का साथ छूटते ही फफक पड़े CM Hemant Soren…

Ranchi : आज मैं शून्य हो गया…सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के इस एक ट्वीट ने पूरे झारखंड को शोक में डूबो दिया। इससे पहले सबको लग रहा था दिशोम गुरु ठीक हो जाएंगे। वे ठीक हो रहे हैं, पर अहले सुबह सीएम के एक ट्वीट ने पूरे राज्य को गमगीन कर दिया। किसको पता था कि अब गुरुजी हमारे बीच नहीं रहे। सबकी आंखों में आंसू थे। कल रामगढ़ के नेमरा में दिशोम गुरु के अंतिम संस्कार के दौरान सीएम हेमंत खुद को नहीं रोक पाए और सबके सामने ही फफककर रो पड़े। आंसू छलके भी क्यों ना…एक पिता के जाने का दुख उनसे बेहरत कोई नहीं समझ सकता था।

ये भी पढ़ें- Ramgarh : आज नेमरा में सुबह का सूरज भी उदास था…गुरुजी के जाने के बाद बोले सीएम हेमंत सोरेन… 

CM Hemant Soren : राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

बता दें कि झारखंड की राजनीति के पुरोधा और आदिवासी समाज के सर्वोच्च नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन से न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान भावुक माहौल देखने को मिला, जब पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।

ये भी पढ़ें- Breaking : साहेबगंज में नरसंहार, एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से काटकर हत्या… 

CM Hemant Soren : खुद को संभाल नहीं सके सीएम

मुखाग्नि के दौरान हेमंत सोरेन खुद को संभाल नहीं सके और फफक कर रो पड़े। पिता का अंतिम संस्कार करना किसी भी संतान के लिए बेहद पीड़ादायक क्षण होता है, लेकिन जब वह पिता न केवल एक अभिभावक हों, बल्कि एक राजनीतिक आदर्श भी हों, तो यह दुख और गहरा हो जाता है। हेमंत की आंखों से बहते आंसू पूरे प्रदेश के उस दुख को दर्शा रहे थे, जो शिबू सोरेन के जाने से उत्पन्न हुआ है।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : घर के बाहर खड़े युवक पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर…

राज्यभर से हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। नेताओं, समाजसेवियों, ग्रामीणों और आदिवासी समुदाय के लोगों ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को विदाई दी। शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार की सभी रस्में निभाई गईं।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल प्रशासन और परिजनों के बीच तनातनी, मौके पर पहुंची पुलिस…

इस मौके पर राज्य सरकार के मंत्रियों, विपक्षी दलों के नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। शिबू सोरेन के जाने से झारखंड ने एक युगद्रष्टा नेता को खो दिया है, जिनका जीवन आदिवासी अधिकारों और सामाजिक न्याय की लड़ाई को समर्पित रहा। उनके जाने से आज पूरा झारखंड शून्य हो गया।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Jamshedpur : बॉयफ्रेंड के साथ हुआ झगड़ा, नदी में कूदी युवती, तलाश में जुटी प्रशासन… 

Garhwa : “इस्लाम कबूलो वरना जेल जाओ”-मुखिया पर मजदूर परिवार को धमकाने का आरोप 

Bokaro में लव जिहाद! तीन बार रचाई शादी, चौथी बार पकड़ा गया… 

Dhanbad : नहीं दी रंगदारी तो फल दुकानदार पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस… 

Breaking : दिशोम गुरु शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन, सीएम हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि… 

Delhi : लाल किला में घुसने की कोशिश: छह बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, पूछताछ जारी 

Giridih : गैस टैंकर हादसे में एक और महिला की मौत, मल्हेत गांव में पसरा मातम 

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची से...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...