बिहार का इकलौता एकलव्य राज्यस्तरीय आवासीय कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के स्थानांतरित करने पर लोगों में विरोध

कैमूर : कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड के बिछिया में बिहार का इकलौता एकलव्य राज्य स्तरीय आवासीय कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र स्थित है जो पिछले 35 सालों से संचालित है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण विभाग द्वारा एक लेटर जारी किया गया है। जिसे अब रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत ले जाने के लिए लेटर जारी हुआ है। जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि जहां 35 सालों से संचालित है, वहीं रहना चाहिए, इससे हमारी भावनाएं जुड़ी हुई है। 1998 में तत्कालीन सीएम राबड़ी देवी ने इस व्यायामशाला का उद्घाटन किया था। इसके बाद 2010 में राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल बढ़ावा देने के लिए इस व्यायामशाला को अधिग्रहित कर एकलव्य राज्य आवासीय कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के रूप में संचालित हो रहा है।

यह भी पढ़े : नालंदा में मंत्री सुरेंद्र मेहता ने एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेंस 2025 का किया उद्घाटन…

देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...