मंत्री सुरेंद्र मेहता ने एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेंस 2025 का किया उद्घाटन

नालंदा : एशिया रग्बी अंडर 20 सेवेंस 2025 का उद्घाटन बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया। इस मौके पर रग्बी प्रेसिडेंट इंडिया राहुल बोस खेल एकेडमी के कुलपति शिशिर कुमार भी मौजूद रहे। बता दें कि नौ देशों की कुल 16 टीम इस खेल में भाग ले रहे है। दर्शकों को इस मैच को देखने के लिए कोई भी शुल्क देने की जरूर नहीं होगी।

DIARCH Group 22Scope News

मुख्यमंत्री ने जब से बागडोर संभाला बिहार हर क्षेत्र में आगे बढ़ा – मंत्री श्रवण कुमार

इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जब से बिहार के मुख्यमंत्री ने जब से बागडोर संभाला बिहार हर क्षेत्र में आगे बढ़ा। 20 वर्षों के शासन में साबित किया। खेलोगे कूदेंगे तो बनोगे नबाव पढ़ोगे लिखोगे तो भी बनोगे नवाब। जिला स्तर अनुमंडल स्तर पर खेल मैदान बनाने का काम किया। हमारे गांव में प्रतिभा की कमी नहीं है। सरकार मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना सरकार ने चलाई। बिहार खेल के क्षेत्र में किसी राज्य से कम नहीं है। खेल विश्वविद्यालय का निर्माण खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित हुआ है।

आज बिहार खेल के क्षेत्र में ऊंचाइयों को छुआ है – मंत्री सुरेंद्र मेहता

वहीं खेल मंत्री सुरेंद मेहता ने कहा कि आज बिहार खेल के क्षेत्र में ऊंचाइयों को छुआ है। आज हमारा बिहार अंतरराष्ट्रीय खेलों के आयोजन का गवाह बना है और यह सब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री की सोच की देन है। वहीं रग्बी प्रेसिडेंट इंडिया राहुल बोस ने कहा कि खेल के क्षेत्र में बिहार का काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। पिछले चार से पांच सालों में 22 मेडल में से 17 पदक बिहार में जितने का काम किया है। जिसमें 13 स्वर्ण दो कांस्य और रजत पदक मिलाकर 17 पदक बिहार ने जीतने का काम किया है। 27 राज्यों में बिहार का प्रदर्शन काफी बढ़िया रहा।

यह भी देखें :

इस साल रग्बी में बिहार में पुरुष व महिला वर्ग दोनों ने स्वर्ण पदक जीतने का काम किया है

इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में इस साल रग्बी में बिहार में पुरुष एवं महिला वर्ग दोनों ने स्वर्ण पदक जीतने का काम किया है। हमारे लिए अंतरराष्ट्रीय मैच के बिहार को चुनना स्वाभाविक है। राजगीर के खेल के लिए जो विश्वविद्यालय का निर्माण किया गया है जिसमें साधन इंटरनेशनल क्वालिटी का हैं। इसीलिए राजगीर में एशिया चैंपियनशिप का आयोजन होना लाजमी है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने ‘एशिया रग्बी (अंडर-20) चैंपियनशिप-2025’ के ‘शुभंकर’ एवं ‘लोगो’ का किया अनावरण

मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Maiya Samman Yojana August Payment: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के खाते...

Maiya Samman Yojana August Payment: रक्षाबंधन से पहले राज्य सरकार ने जिले की महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अगस्त महीने की सम्मान राशि...

Bihar Women Schemes 2026: बिहार की बहनें बदलेंगी तकदीर! महिलाओं की...

Bihar Women Schemes 2026: रक्षाबंधन के अवसर पर बिहार सरकार ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए...

Bihar Flood Alert Nepal Flash Flood: नेपाल में बाढ़ के बाद...

Bihar Flood Alert Nepal Flash Flood: नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति और गंडक नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने की...