Advertisment

सीएम हेमंत के लिए खास है वैलेंटाइन वीक का पहला दिन, भाभी सीता सोरेन ने दी बधाई

सीता सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को शादी की 16वीं सालगिरह पर दी बधाई

रांची : आज से वैलेंटाइन वीक शुरू हो गया है. ऐसे में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए भी यह दिन बहुत ही खास है. आज ही के दिन हेमंत सोरेन की शादी कल्पना सोरेन के साथ हुई थी. आज शादी की 16वीं सालगिरह हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन मना रहे हैं. इस मौके पर जेएमएम विधायक व हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने ट्वीट कर बधाई दी है.

हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई देते हुए उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि झारखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं हमारी छोटी बहन कल्पना सोरेन को वैवाहिक वर्षगांठ के 16 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई व मंगल कामनाओं के साथ असीम शुभकामनाएं.

2006 में हुई थी हेमंत सोरेन की शादी

हेमंत सोरेन की शादी 7 फरवरी 2006 को कल्पना सोरेन के साथ हुई थी. दोनों की शादी अरेंज्ड हुई थी. व्यक्तिगत जीवन में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का बड़ा रोल है. कल्पना सोरेन ओडिशा के मयूरभंज की रहने वाली है. उनका परिवार अब भी वहीं रहता है. जबकि कल्पना सोरेन रांची में प्ले स्कूल चलाती हैं. सीएम हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को हुआ है. उनके छोटे भाई बसंत सोरेन भी विधायक हैं. वर्तमान में सीएम हेमंत सोरेन झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हैं.

वैलेंटाइन पर हम-तुम और वो के चक्कर में ससुराल में पिट गया पति, खूंटे से बांधकर उतारा प्यार का भूत

मोतिहारी में परीक्षा के दौरान ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, चप्पल में छिपाकर...

मोतिहारी : मोतिहारी में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा के दौरान कदाचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया...

MIT इंजीनियरिंग कॉलेज को घोषित किया गया रैगिंग फ्री, आयुक्त ने...

मुजफ्फरपुर : तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने कहा है कि एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज को रैगिंग फ्री घोषित कर दिया गया है।...

Jio TRAI Drive Test 2026: TRAI रिपोर्ट में जियो नंबर-1! संथाल...

Jio TRAI Drive Test 2026: रिलायंस जियो ने दावा किया है कि झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) के...