महावीरी झंडा के दौरान चाकूबाजी के आरोपी को 24 घंटे का वक्त, पुलिस करेगी…

पूर्वी चंपारण : मोतिहारी में महावीरी झंडा जुलुस के दौरान चाकूबाजी में एक युवक की मौत मामले में पुलिस ने अब सख्त कदम उठाया है। घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी और सभी आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस ने घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि बाकि सभी फरार चल रहे थे। पुलिस ने कोर्ट से आदेश लेकर जब सभी आरोपियों के घर की कुर्की का इश्तेहार चिपकाया तब मुख्य आरोपी राजा समेत चार आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया जबकि चार अब भी फरार हैं।

पुलिस ने अन्य चार आरोपियों को भी 24 घंटे का समय दिया है कि आत्मसमर्पण कर दें अन्यथा उनके घर पर बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। घटना के संबंध में सदर डीएसपी दिलीप सिंह ने बताया कि महावीरी झंडा जुलुस के दौरान राजा और राजन नामक दो युवकों के बीच विवाद हो गया था जिसमें राजा ने अपने साथियों के साथ मिल कर राजन की चाकू मार कर हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें – आपसी विवाद में पड़ोसी ने मारी गोली, लोगों ने पहुँचाया अस्पताल…

मृतक के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस ने दबिश बनाना शुरू किया जिसके बाद चार आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया जबकि चार अब भी फरार हैं वहीं एक को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब फरार चार आरोपियों को भी सरेंडर करने के लिए 24 घंटे का वक्त दिया गया है। अगर वे कोर्ट में सरेंडर नहीं करते हैं तो फिर उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   ‘महात्मा गांधी की प्रासंगिकता’ विषय पर कार्यशाला, राजभवन में राज्यपाल समेत…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...