East Champaran में महावीरी झंडा के दौरान चाकूबाजी, 1 की मौत 2 घायल

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण में महावीरी झंडा के दौरान हुए विवाद में चाकूबाजी हुई जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना पूर्वी चंपारण के बंजरिया थाना क्षेत्र के अजगरी गांव की है। मृतक की पहचान अजगरी गांव निवासी कृष्णनंदन राम का पुत्र राजकुमार के रूप में की गई जबकि घायल की पहचान जितेंद्र सिंह और उनका पुत्र राजीव कुमार के रूप में की गई।

बताया जा रहा है कि बीती रात महावीरी झंडा के दौरान लोग करतब दिखा रहे थे तभी एक युवक एक मोटा लकड़ी का टुकड़ा उठा कर घुमाना शुरू कर दिया। लोगों ने उसे जब मना किया तो वह झगड़ा करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ने लगा, तब राजकुमार नामक युवक बीच बचाव करने आया। इसी दौरान उसे किसी ने चाकू मार दिया। घायल जितेंद्र सिंह ने बताया कि चाकूबाजी के बाद मौके पर भगदड़ मच गई इसी बीच लोगों ने मेरा और मेरे बेटे की पिटाई कर दी।

घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि बीती रात महावीरी झंडा के दौरान मारपीट और चाकूबाजी की घटना घटी है। चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Purnea पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कहा…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

East Champaran East Champaran

East Champaran

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...