Jamshedpur को मिलने जा रहा है झारखंड का सबसे हाईटेक बस टर्मिनल, 145 करोड़ की सौगात

Jamshedpur : झारखंड की औद्योगिक राजधानी जमशेदपुर को अब एक अत्याधुनिक और सुव्यवस्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सुगम, सुरक्षित और आरामदायक परिवहन व्यवस्था के विजन को मूर्त रूप देने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : बीजेपी ऑफिस के पास भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में तीन की दर्दनाक मौत 

यह भव्य बस टर्मिनल जमशेदपुर के मानगो डिमना चौक के पास 13 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा। इसकी निर्माण प्रक्रिया हाइब्रिड एन्युइटी मोड (HEM) पर की जाएगी, जिसे नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अब प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेजा जा रहा है।

Jamshedpur : कर्नाटक की आइडेक एजेंसी ने इसका डिजाइन तैयार किया है

145.24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह ISBT राज्य में आधुनिक परिवहन ढांचे की एक नई मिसाल पेश करेगा। इस परियोजना को क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी झारखंड अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (JUIDCO) को दी गई है, जबकि कर्नाटक की आइडेक एजेंसी ने इसका डिजाइन तैयार किया है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : हिंदपीढ़ी में दिनदहाड़े चली गोली, युवक की मौत… 

परियोजना के अनुसार, टर्मिनल भवन पांच मंजिला होगा, जिसमें दो बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और तीन ऊपरी मंजिलें होंगी। साथ ही, एक वाणिज्यिक भवन भी तैयार किया जाएगा। परिसर में 50 आदर्श पार्किंग, 23 एलिगेटिंग बस वे, 300 कार और 350 बाइक पार्किंग, जल संसाधन विभाग के कार्यालय, एसटीपी, डब्ल्यूटीपी, ईटीपी और आंतरिक सड़कें भी बनेंगी।

Jamshedpur : 120 बेड का होगा यात्री डोरमेट्री, 60 बेड का चालक डोरमेट्री

फर्स्ट फ्लोर पर 80 सीटों का एसी वेटिंग हॉल, 120 बेड का यात्री डोरमेट्री, 60 बेड का चालक डोरमेट्री, फूड कोर्ट, शॉपिंग स्पेस, सुरक्षा कार्यालय, और ट्रेवल एडमिन ऑफिस की सुविधाएं होंगी। वहीं, ग्राउंड फ्लोर पर 23 बस वे, 18 टिकट काउंटर, क्लॉक रूम, लॉजिस्टिक सेंटर, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Saraikela Accident : खड़े ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत… 

इस पूरे परिसर को झारखंडी कला और पारंपरिक पेंटिंग्स से सजाया जाएगा, जिससे यात्रियों को एक सांस्कृतिक अनुभव भी मिल सके। यह परियोजना जमशेदपुर के नागरिकों के लिए न केवल सुविधाजनक यात्रा का माध्यम बनेगी, बल्कि एक नई पहचान भी स्थापित करेगी।

JPSC Paper Leak Case: जेपीएससी परीक्षा मामले में 10 नए आरोपियों...

 JPSC 11वीं-13वीं सिविल सेवा परीक्षा Paper Leak Case मामले में CID 10 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक चार्जशीट की तैयारी कर रही है। जांच...

Jharkhand High Court: ट्रेन हादसे में टिकट नहीं मिलने पर भी...

Jharkhand High Court ने कहा कि ट्रेन हादसे में मृत यात्री का टिकट नहीं मिलने पर मुआवजे का दावा खारिज नहीं किया जा सकता। रेलवे...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, 6 जिलों...

झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर तेज हो गया है। 29 अक्टूबर को छह जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 60 किमी प्रति घंटे...