Ranchi Breaking : हिंदपीढ़ी में दिनदहाड़े चली गोली, युवक की मौत…

Ranchi Breaking : राजधानी रांची के घनी आबादी वाले हिंदपीढ़ी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक पर दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। गोली लगते ही युवक लहूलुहान हालत में गिर पड़ा, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक राज सिन्हा ने किया नेतृत्व 

Ranchi Breaking :  अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत

मृतक युवक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल को घेर कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस हत्या के हर पहलू पर गहनता के साथ जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- Breaking : जन्मदिन पर सीएम हेमंत सोरेन का भावुक पोस्ट, आज बाबा बहुत याद आ रहे… 

दिनदहाड़े हुए इस फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। अपराधियों की तलाश जारी है।

 

Dyslexia Awareness in Patna: पटना के प्रमुख सरकारी भवन लाल रोशनी...

Dyslexia Awareness in Patna: डिस्लेक्सिया जागरूकता माह के अवसर पर बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की ओर से पटना के प्रमुख सरकारी भवनों...

Patna Zoo New Facilities: पटना जू में जल्द शुरू होंगी दो...

Patna Zoo New Facilities: पटना जू में घूमने आने वाले पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए जल्द ही नई सुविधाएं शुरू होने जा रही...

Samrat Chaudhary Demands Apology: प्रधानमंत्री के परिवार पर टिप्पणी को लेकर...

Samrat Chaudhary Demands Apology, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस...