Ranchi Breaking : बीजेपी ऑफिस के पास भीषण सड़क हादसा, वाहनों के बीच भयंकर टक्कर में तीन की दर्दनाक मौत…

Ranchi Breaking : राजधानी रांची के हरमू में शाम को माहौल उस वक्त मातम में बदल गई जब बीजेपी ऑफिस के नजदीक एक तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

ये भी पढ़ें- Saraikela Accident : खड़े ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत… 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक अपनी साइड में सामान्य गति से चल रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने संतुलन खोते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार दूर जा गिरा, जबकि कार डिवाइडर से टकराकर रुक गई।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : हिंदपीढ़ी में दिनदहाड़े चली गोली, युवक की मौत… 

Ranchi Breaking : मौके पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत

स्थानीय लोगों और बीजेपी कार्यालय में मौजूद कुछ कार्यकर्ताओं ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की सांसे थम चुकी थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, जबकि कार चालक की पहचान और दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...