RIMS डायरेक्टर डॉ. राजकुमार को मिली धमकी, बरियातू थाना में मामला दर्ज

223
RIMS
RIMS डायरेक्टर डॉ. राजकुमार को मिली धमकी
Advertisment

रांची. RIMS के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार को धमकी मिली है। चंदन कुमार नामक व्यक्ति के नाम से उन्हें धमकी भरा कॉल आया है। बताया जा रहा है कि यह धमकी व्हाट्सएप कॉल के जरिए दी गई है। इसके बाद बरियातू थाने में घटना की शिकायत की गई है।

Advertisment

RIMS डायरेक्टर को मिली धमकी

जानकारी के अनुसार, धमकी भरे कॉल में कहा गया है कि ‘बहुत सम्मान करा लिया तुमने, अब तुम्हें 15 दिनों के अंदर जूते से पीट कर रांची से बाहर करूंगा।’ बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पहले भी रिम्स के डायरेक्टर से मुलाकात कर चुका है। उसने मई के महीने में रिम्स डायरेक्टर से मुलाकात की थी। वहीं पूरे मामले को लेकर रिम्स डायरेक्टर ने बरियातू थाने में मामला दर्ज कराया है।

सौरभ सिंह की रिपोर्ट

Advertisement