घूस लेते पकड़ा गया छपरा के भू-अर्जन कार्यालय का क्लर्क, पकड़ाया तो छूटने लगे पसीने

छपरा : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (SIB) की टीम ने आज यानी 11 अगस्त को भू-अर्जन कार्यालय के क्लर्क आकाश मुकंद को रंगे हाथ घूस लेते पकड़ा है। आकाश मुकुंद के पास से 30 हजार रुपए मिले हैं। निगरानी की टीम ने पकड़ा तो आकाश के पसीने छूटने लगे। निगरानी की टीम ने जाल बिछाया था और सोमवार की दोपहर यह कार्रवाई की।

Goal 7 22Scope News

समाहरणालय गेट के पास घूस ले रहा था क्लर्क

निगरानी के डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि इस पूरे मामले में केस संख्या-59/25 (निगरानी थाना) दर्ज किया गया है। आज आकाश मुकुंद जो भू-अर्जन कार्यालय छपरा में लिपिक है उसे 30 हजार रुपए घूस लेते समाहरणालय गेट के पास से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

किस लिए मांगा जा रहा था घूस?

डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि सोनपुर प्रखंड के गोविंदचक निवासी हर्षवर्धन कुमार सिंह ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था कि आरोपी जो लिपिक है वह भारतमाला परियोजना के तहत अधिग्रहित जमीन की सरकारी राशि (मुआवजा) के भुगतान के लिए रिश्वत मांग रहा है। इसके बाद टीम बनाकर आकाश मुकुंद को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर मुजफ्फपुर स्थित विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा।

5 अगस्त को की गई थी शिकायत

बताया जाता है कि क्लर्क को रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद मौके पर उपस्थित भीड़ के सामने पैसे का मिलान किया गया‌। इतना ही नहीं निगरानी की टीम उसको गिरफ्तार करने के बाद सर्किट हाउस ले गई। यहां उसका हाथ धुलवाया, जिसके बाद क्लर्क के हाथ से रंग गिरने लगा। भुगतान के लिए लगातार घूस मांगने की शिकायत पीड़ित शख्स ने पांच अगस्त को निगरानी विभाग से की थी। अब कार्रवाई से हड़कंप मचा है।

यह भी पढ़े : निगरानी टीम ने 20 हजार घूस लेते महिला दारोगा व चोकीदार को किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा- अब 75 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों...

हाजीपुर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जिला निबंधन कार्यालय, वैशाली (हाजीपुर) में राज्य की अत्याधुनिक डिजिटल एवं पेपरलेस निबंधन प्रणाली (होम रजिस्ट्री डिजिटल...

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, भारी...

भागलपुर : भागलपुर पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी और निर्माण के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शाहकुंड थाना क्षेत्र के हरनाथ गांव...

मुख्यमंत्री ने कहा- ‘सक्षम विधायक, सशक्त विधानसभा’ ही समृद्ध बिहार की...

गयाजी : गयाजी के बिपार्ड में आयोजित बिहार विधानसभा के सदस्यों के दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद...