निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी, बेगूसराय व सहरसा में CO, डाटा एंट्री ऑपरेटर व मठाही ओपीध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार

बेगूसराय/सरहसा : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (EOU) की कार्रवाई बिहार के अलग-अलग जिलों में जारी है। बेगूसराय में अंचलाधिकारी राजीव कुमार एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर कुंदन कुमार रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए हैं जबकि सहरसा में मठाही ओपीध्यक्ष निपेंद्र मंडल को निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

Goal 7 22Scope News

रंगे हाथ CO राजीव कुमार व डाटा एंट्री ऑपरेटर कुंदन कुमार गिरफ्तार किए गए

बेगूसराय में आज निगरानी विभाग के द्वारा बड़ी कार्रवाई हुई है। जिसमें निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना ने एक अंचलाधिकारी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर को दो लाख रिश्वत लेते रगे हाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के डीएसपी अरुणोदय पांडे ने बताया की डंडारी प्रखंड के बाक रहने वाले विजय कुमार चौरसिया ने डंडारी सीओ पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इसको लेकर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में 76/25 मामला भी दर्ज किया गया था। इसी के तहत आज कार्रवाई हुई। जिसमें रंगे हाथ अंचलाधिकारी राजीव कुमार एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर कुंदन कुमार गिरफ्तार किए गए।

निगरानी के हत्थे चढ़ा मठाही ओपीध्यक्ष 20 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सहरसा जिले से मंगलवार को बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मठाही ओपीध्यक्ष निपेन्द्र मंडल को निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक चोरी के एक मामले (केस नंबर 890/25) से नाम हटाने के बदले ओपीध्यक्ष ने शिकायतकर्ता से दो लाख रुपए की मांग की थी। बाद में सौदेबाजी कर 25 हजार रुपए में मामला तय हुआ। इसी सिलसिले में मंगलवार को जैसे ही शिकायतकर्ता वकील यादव ने 20 हजार रुपए ओपीध्यक्ष को दिए, निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी कर आरोपी पुलिस अधिकारी को रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे पूछताछ के लिए सहरसा परिसदन लाया गया।

Saharsa Nigrani 22Scope News

पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने कहा- शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले का सत्यापन किया गया

इस बाबत निगरानी पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले का सत्यापन किया गया और फिर टीम गठित कर कार्रवाई की गई। आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई निगरानी कोर्ट में की जाएगी। वहीं, शिकायतकर्ता वकील यादव ने कहा कि बेवजह उनके बेटे को चोरी के केस में फंसा दिया गया और नाम हटाने के लिए लगातार पैसों की मांग की जा रही थी। मजबूर होकर उन्होंने पटना स्थित निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज की, जिसके बाद आज ओपीध्यक्ष रंगे हाथ पकड़ा गया।

यह भी पढ़े : ओबरा प्रखंड कार्यालय में निगरानी विभाग की रेड, घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए राजस्व कर्मचारी

अजय शास्त्री और राजीव झा की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...