निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते कार्यालय परिचारी गिरफ्तार

पटना : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (SIB) की मुख्यालय टीम के द्वारा आज यानी 29 दिसंबर को निगरानी की टीम ने 75 हजार रुपए के घूस लेते सहरसा के राज्यकर संयुक्त आयुक्त कार्यालय से कार्यालय परिचारी शंकर कुमार को रंगे हाथों चाय दुकान से गिरफ्तार किया है। परिवादी नसीम उद्दीन सिमरी बख्तियारपुर थाना जिला सहरसा द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो बिहार पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था। आरोपी (जो कार्यालय परिचारी हैं) के द्वारा परिवादी द्वारा किए गए टैक्स पेड को सेटल कर इनके खाता को होल्ड से हटाने के एवज् में रिश्वत की मांग की जा रही है।

निगरानी टीम की तरफ से प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया

निगरानी टीम की तरफ से प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाए जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्त्ता निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त शंकर कुमार को 75 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए राज्यकर संयुक्त आयुक्त कार्यालय के सामने चाय दुकान से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत विशेष न्यायालय निगरानी भागलपुर में उपस्थापित किया जाएगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।

वर्ष 2025 में भ्रष्टाचार के विरुद्ध यह 121वीं प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई है

आपको बता दें कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो बिहार पटना का वर्ष 2025 में भ्रष्टाचार के विरुद्ध यह 121वीं प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई है। जिसमें यह टैप संबंधी 100वां कांड है। जिसमें कांड दर्ज कर अभी तक कुल 107 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है। रिश्वत की कुल बरामद राशि 37,80,300 हजार रुपए है।

यह भी पढ़े : निगरानी टीम का एक्शन, एक लाख घूस के साथ राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

अंशु झा की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...