धनबाद में 3.53 लाख महिलाओं के खाते में भेजी गई मैया सम्मान योजना की ₹2500 किस्त, देखें प्रखंडवार पूरा आंकड़ा

धनबाद: रक्षाबंधन से ठीक पहले झारखंड सरकार ने मैया सम्मान योजना के तहत लाभुक महिलाओं के खातों में जुलाई माह की ₹2500 की किस्त भेज दी। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार धनबाद जिले में कुल 3,53,199 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है। इसके लिए हेमंत सोरेन सरकार ने कुल ₹88 करोड़ 29 लाख 97 हजार 500 रुपये की राशि आवंटित की है।

जिले के विभिन्न प्रखंडों और अंचल कार्यालयों से मिले आंकड़ों के मुताबिक, बाघमारा प्रखंड कार्यालय में 4,632, अंचल कार्यालय बाघमारा में 7,395, बलियापुर प्रखंड कार्यालय में 21,917, अंचल कार्यालय बलियापुर में 10,159, धनबाद प्रखंड कार्यालय में 7,237 और अंचल कार्यालय धनबाद में 351 लाभुक महिलाओं को किस्त का भुगतान किया गया।

इसी तरह 11 कुंड (टुंडी) प्रखंड कार्यालय में 16,904, अंचल कार्यालय 11 कुंड में 5,251, गोविंदपुर प्रखंड कार्यालय में 50,976, अंचल कार्यालय गोविंदपुर में 848, झरिया अंचल कार्यालय में 44,733, कलियासोल प्रखंड कार्यालय में 20,123, निरसा प्रखंड कार्यालय में 24,272, पूर्वी टुंडी प्रखंड कार्यालय में 9,860, पुटकी अंचल कार्यालय में 17,792, तोपचांची प्रखंड कार्यालय में 26,976 और टुंडी प्रखंड कार्यालय में 16,713 लाभुक महिलाओं को राशि भेजी गई।

कुल मिलाकर जुलाई माह की यह किस्त धनबाद जिले की 3.53 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में सीधे डीबीटी के माध्यम से पहुंचाई गई। हालांकि, जिन महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, उन्हें इस बार भुगतान नहीं हो पाया और उनके खाते होल्ड पर चले गए। जिला प्रशासन ने ऐसे लाभुकों से जल्द आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

राजधानी रांची में जुलाई माह की किस्त का विस्तृत आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है, लेकिन जून माह में यहां लगभग 3.85 लाख महिलाओं को योजना का लाभ मिला था। अनुमान है कि इस बार भी करीब इतने ही लाभुकों को किस्त दी जाएगी, बशर्ते उनका नाम सूची से हटाया न गया हो और दस्तावेजों का सत्यापन पूरा हो चुका हो।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Neonacon 2026: रिम्स में 17-19 अप्रैल तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय...

 रांची के रिम्स में 17-19 अप्रैल तक झारखंड नियोकोन 2026 का आयोजन, देशभर से 300 शिशु रोग विशेषज्ञ भाग लेंगे और आधुनिक चिकित्सा पर...

JTET भाषा विवाद गहराया, हजारीबाग में अभ्यर्थियों का विरोध मार्च ;मुख्यमंत्री...

Hazaribagh: JTET भाषा विवाद लगातार गहराता चला जा रहा है जिसमें 10 सालों से लंबित यह परीक्षा के लिए आगामी 21 अप्रैल से 21...

सरिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: पूर्नीडीह में तीन अवैध...

Giridih:  सरिया प्रखंड के पूर्नीडीह में अवैध आरा मिलों के खिलाफ वन विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध रूप से...

मुख्यमंत्री ने कहा- PM व नीतीश ‘जेपी’ के सपने को कर...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कदमकुआं स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास (महिला चरखा समिति) परिसर में स्थापित लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं...

रांची में मासूम के साथ हैवानियत पर बिफरे Sanjay Seth, कहा-...

Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का बेहद घृणित और दु:खद मामला सामने आया है। इस मामले...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img