मोकामा में भीषण हादसा, अनियंत्रित कार ने सात को रौंदा

हादसे में छात्रा समेत तीन की मौके पर मौत

मोकामा : मोकामा प्रखंड के मरांची थाना क्षेत्र में एक भीषण हादसे में अनियंत्रित कार ने सात लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में एक स्कूली छात्र समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. छात्र कन्हैया कुमार समेत कांति देवी और बालमुकुंद तांती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रांची से पटना जा रही अनियंत्रित कार ताजपुर गांव में सड़क किनारे बैठे सात लोगों को रौंद दिया. हादसे के बाद नेशनल हाईवे-80 पर अफरा-तफ़री मच गयी. मौके पर पहुंची मरांची पुलिस ने शव जब्त कर तफ्तीश शुरु कर दी. एक साथ तीन लोगों की मौत से पूरा इलाका मातम में डूब गया है.

 

रिपोर्ट : विकास

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...