अररिया में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में कार पलटने से पांच की दर्दनाक मौत

अररिया : अररिया में भीषण सड़क हादसा हुआ है. पलासी थाना क्षेत्र के डाला गांव के पास सड़क हादसे में कार में सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि कार का ड्राइवर सकुशल बाहर निकलने में कामयाब रहा.

कार में सवार सभी लोग गेरारी में अनन्त चतुर्दशी का मेला देखकर लौट रहे थे. उसी दौरान टर्निंग पॉइंट के पास कार असंतुलित होकर सड़क के किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गई, इस दुर्घटना में मौके पर ही पांच की मौत हो गयी. वहीं ड्राइवर सकुशल बाहर निकलने में सफल रहा.

मौके पर पलासी थाना पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतकों में लौखडा के कलानंद मण्डल, गेरारी के सुनील करदार, मझवा के सुनील मण्डल, चौरी के धनंजय साह और नवीन साह है. जबकि सकुशल बचे ड्राइवर सोनू यादव पोठिया का रहने वाला है.

रिपोर्ट : राकेश

Jio IPO 2026: खुलने से पहले ₹2.5 लाख करोड़ की मांग,...

Jio IPO 2026 के लिए संस्थागत निवेशकों ने ₹2.5 लाख करोड़ की शुरुआती मांग दिखाई। आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुलेगा, जानें प्राइस...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड में पीजी मेडिकल एडमिशन का शेड्यूल...

 झारखंड में NEET PG 2026 के तहत MD, MS, डिप्लोमा और DNB सीटों पर दाखिले के लिए 21 से 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन...

JSSC Assistant Jailor Recruitment 2025: 84 पदों के लिए 56,304 अभ्यर्थियों...

झारखंड में सहायक कारापाल के 84 पदों पर भर्ती के लिए 56,304 अभ्यर्थियों की शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा 28 अक्टूबर से 13 नवंबर...