पटना : तेज रफ्तार कार ने सात लोगों को रौंदा, हादसे में दो की मौत

आक्रोशित लोगों ने पुलिस गाड़ी पर किया पथराव

पुलिस की टीम ने भागकर बचाई जान, दो सिपाही घायल

मॉब लिंचिंग का शिकार होने से बचा ड्राइवर

पटना : राजधानी पटना के न्यू बाईपास में सोरंगपुर मंदिर के पास मंगलवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही एक मारुति कार ने सात लोगों को कुचल दिया. 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि 5 लोग घायल होकर अस्पताल में जीवन मौत से संघर्ष कर रहे हैं. घटना मंगलवार की सुबह 5ः30 बजे की है. पुलिस ने मारुति कार को जब्त कर लिया है.

बताया जा रहा है कि कार का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ. इस हादसे के बाद स्‍थानीय लोगों ने कार सवार लोगों को पकड़ लिया, और बंधक बना लिया. कार में सवार ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने मॉब लिंचिंग का शिकार बनाना चाहा. परंतु कुछ स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को एक मंदिर में बंद कर दिया.

हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया. इस दौरान दो सिपाहियों के जख्‍मी होने की बात सामने आ रही है. हादसा मारुति ब्रेजा कार से हुआ है. मृतक सोरंगापुर और रामकृष्‍ण नगर के रहने वाले हैं.

बताया जा रहा है कि पुलिस जब भीड़ के बीच बंधक बनाए गए कार सवार लोगों को छुड़ाकर साथ ले जाने लगी तो गुस्‍साए लोगों ने पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया. इस दौरान पुलिस की कई गाड़ियों का शीशा तोड़ दिया. पुलिसकर्मियों पर ईट पत्थर चलाएं. हमले के बाद पुलिस की टीम ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई. सूचना पर कई थानों की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. लोगों ने पुलिस पर कार चालक को छोड़ने का आरोप लगाया है.

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के 6 जिलों के अस्पतालों में...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के जिला अस्पतालों में सर्जिकल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा तेज कर दी...