साइबर फ्रॉड के पैसे के लेनदेन में हुई मोतिहारी के व्यवसायी की हत्या, मुजफ्फरपुर में…

पूर्वी चंपारण: मोतिहारी के कल्याणपुर से लापता व्यवसायी नीरज कुमार का शव मुजफ्फरपुर के पारु थाना में सड़क किनारे बरामद किया गया। उसके गले और चेहरे पर 15 से अधिक चाकू के निशान मिले हैं। बताया जाता है कि नीरज कुमार की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। मृतक मोतिहारी जिले के कल्याणपुर थाना के वृदबान परसौनी गांव का रहने वाला है। मृतक के पिता ने थाना में आवेदन देकर 5 आरोपियों के खिलाफ में एफआईआर दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि मृतक व्यवसायी नीरज कुमार अपनी दुकान पर थे इसी दौरान मुजफ्फरपुर अक शुभम कुमार अपने दोस्तों के साथ बाइक से पहुंचा और बकाया रूपये देने के नाम पर बाइक पर बैठा कर चला गया। बाद में उसके पत्नी के मोबाइल पर फोन कर दो लाख रूपये फिरौती की मांग की गई। बताया जा रहा है कि हत्या के मुख्य आरोपी शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें – बिहार पुलिस ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 6 महीने में 64 हजार से ज्यादा को सजा

शुभम एक साइबर अपराधी है और वह जालसाजी के पैसे मृतक व्यवसायी के बैंक खाते में मंगवाता था। इन्हीं पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। मामले में चकिया एसडीपीओ संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस घटना में कुल 6 लोगों की संलिप्तता है जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पैसे के लेनेदेन में हत्या की गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   विद्युत् उपभोक्ताओं के साथ CM के जनसंवाद में उमड़े स्थानीय, लोगों ने कहा…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Neeraj Kumar ICU News: JDU नेता नीरज कुमार ICU में भर्ती,...

Neeraj Kumar ICU News, पटना: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र...

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...